For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102262613
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्कर क्षेत्र के सनातन धर्मप्रेमियों की ओर से शनिवार को नगर में विराट हिंदू भगवा यात्रा निकाली गयी। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सुनसान रेतीले धोरों में थार जीप द्वारा बदस्तूर जारी मौत के खेल में शनिवार को मासूम बच्चों सहित करीब 12 लोगों की जान पर बन आई। |  Ajmer Breaking News: पूरे देश सहित अजमेर में भी मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर मांगी मनोकामनाएं, |  Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर में समाप्त होगी जलभराव की समस्या, योजना पर कार्य जारी- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 101 सरस छाछ की थैलियों का वितरण |  Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 11 अप्रैल को बजरंग चोहराह पर शाम 5 बजे 7 बजे तक युवा कांग्रेस द्वारा भव्य व विशाल हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टा वितरण किया गया |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण से मिलेगी हजारों लोगों को राहत- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में ही तैयार किया जाना चाहिए, गीर गाय का सेक्स सॉर्टेड  सिमन- चौधरी  |  Ajmer Breaking News: जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में पुख्ता होंगी प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था-श्री  देवनानी | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: खाड़ी के देश बातचीत से मतभेद सुलझाएं- भारत

Post Views 821

June 11, 2017

रिपोर्ट-  भारत ने खाड़ी देशों के संकट पर अपना रुख साफ करते हुए आज कहा कि वैश्विक शांति एवं स्थिरता के लिए सबसे बड़े खतरे- अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, मज़हबी कट्टरवाद से मानवता को बचाने के लिये सभी देश मिलजुल कर आपसी मतभेद सुलझायें। विदेश मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में यह भी कहा कि खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले तकरीबन 80 लाख प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा को लेकर वह इन देशों के साथ सतत संपर्क में हैं।

बयान में कहा गया कि भारत खाड़ी में सऊदी अरब एवं अन्य देशों द्वारा कतर से कूटनीतिक संबंध तोड़ लेने के हाल के निर्णय से उत्पन्न स्थिति पर पैनी नज़र रखे है। हमारा मानना है कि सभी पक्षों को अपने मतभेदों को रचनात्मक बातचीत के माध्यम से परस्पर सम्मान एवं संप्रभुता सुनिश्चित करने और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप ना करने की अंतर्राष्ट्रीय परिपाटी के आधार पर सुलझाना चाहिये। भारत मानता है कि खाड़ी में शांति एवं सुरक्षा क्षेत्रीय प्रगति एवं समृद्धि के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद और मज़हबी असहिष्णुता ने ना केवल क्षेत्रीय स्थिरता को बल्कि वैश्विक शांति एवं व्यवस्था के लिये गंभीर खतरा पेश किया है और इससे सभी देशों को समन्वित एवं व्यापक स्वरूप से लड़ना होगा। भारत के खाड़ी देशों के साथ लंबे अरसे से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। 80 लाख से अधिक भारतीय कामगार उन देशों में रहते हैं और उन देशों में क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता से हमारे हित भी जुड़े हैं।
इस संबंध में सरकार पूरी स्थिति पर पैनी नज़र रखे हुए है और इन देशों के सतत संपर्क में हैं। इन देशों की सरकारों ने भारतीय समुदाय की कुशलता को लेकर सहयोग का आश्वासन दिया है। बयान में यह भी कहा गया कि इन देशों में रहने वाले भारतीय कामगारों को सलाह दी गयी है कि वे जरूरत पड़ने पर निकटतम भारतीय राजदूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved