Post Views 871
June 9, 2017
रिपोर्ट- मध्य प्रदेश के मंदसौर में फायरिंग में किसानों की मौत के विरोध की आग कन्नौज तक पहुंच गई है। आज कन्नौज में कांग्रेस के नेताओं ने मध्य प्रदेश में किसानों की मौत के विरोध में ट्रेक रोकी है।इत्रनगरी कन्नौज में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मध्य प्रदेश में किसानों की मौत के मामले में अनोखा विरोध किया। यहां पर कांग्रेसियों ने ट्रेन को रोककर अपना विरोध जताया। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस जिला इकाई के अध्यक्ष विजय मिश्र की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज दिन में फरुर्खाबाद-लखनऊ पैसेंजर को रोक लिया। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचते ही कार्यकर्ता इंजन पर चढ़ गए। इसके कारण ट्रेन काफी देर तक स्टेशन पर खड़ी रही। कांग्रेस ने नेताओं ने यहां पर जमकर नारेबाजी की। इन सभी ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved