Post Views 741
June 9, 2017
मुंबई रिपोर्ट- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बोलिविया की 38 साल की महिला यात्री मालगेर जी क्लाउडिया को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया. महिला को तकरीबन साढ़े तीन किलो कोकीन के साथ पकड़ा गया है.
क्लाउडिया ने कोकीन को अपने सामान के साथ छुपा रखा था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 21 करोड़ बताई जा रही है. महिला साओ पाउलो से आदिस अबाबा होते हुए मुंबई आई थी.
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved