For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102908069
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: वासुदेव देवनानी के निवास पर नामदेव समाज द्वारा स्वागत व अभिनन्दन |  Ajmer Breaking News: कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमलें को लेकर  को पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।  |  Ajmer Breaking News: भैरव धाम राजगढ़ पर चढाया 15,551 फिट का साफा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले पाकिस्तान का झंडा जलाकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के सावे को अबूझ सावा माना जाता है लेकिन इस बार शास्त्रों के अनुसार आखा तीज के दिन शादी विवाह के लिये शुभ नही माना जा रहा । |  Ajmer Breaking News: सात माह के बच्चे का अपहरण करने वाले सभी आरोपी को हुए गिरफ्तार,  |  Ajmer Breaking News: बढ़ती गर्मी के साथ अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: बिना दवा स्वस्थ जीवन संभव, सिलोरा पंचायत समिति एवं रूपनगढ़ ग्राम पंचायत में एकात्म अभियान योग की पहल | 

राष्ट्रीय न्यूज़: यूपी में बनेंगे नए सियासी समीकरण, अखिलेश-मायावती साझा करेंगे मंच

Post Views 1041

June 8, 2017

लालू प्रसाद यादव की पटना रैली से प्रदेश की सियासत में नए समीकरण बन सकते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती इस रैली में पहली बार एक साथ मंच शेयर करेंगे। इसे प्रदेश की राजनीति के चिर प्रतिद्वंद्वी सपा और बसपा के एक दूसरे के करीब आने के तौर पर देखा जा रहा है।

लालू 27 अगस्त को पटना में भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली कर रहे हैं। इसे एक तरह से भाजपा के खिलाफ महागठबंधन की शुरुआत माना जा रहा है। इस रैली के लिए प्रदेश की राजनीति के दोनों प्रमुख ध्रुवों अखिलेश यादव व मायावती को निमंत्रण भेजा गया है। अखिलेश पहले ही कह चुके हैं कि वह पटना रैली में जाएंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने मायावती के भी रैली में शामिल होने की पुष्टि की है। अब दोनों नेता 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved