Post Views 781
June 8, 2017
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कश्मीर के हालात पर मोदी सरकार को सलाह दी कि अलगाववादियों समेत सभी पक्षों से बातचीत का दौर चलाया जाए। जम्मू-कश्मीर में रोजाना भारत के जवान शहीद हो रहे हैं। इस ओर मोदी सरकार का ध्यान नहीं है। मौजूदा दौर में देश की सुरक्षा खतरे में हैं।
शिंदे को राजीव भवन शिमला में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश का निर्माण किया। 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों से आत्मसमर्पण करवाया। उसके बाद भी संवाद जारी रखा। भारत-पाक का शिमला समझौता भी इसी का एक रूप रहा है। मोदी सरकार जेएंडके के लोगों से बातचीत को तैयार नहीं है।
जब वे गृह मंत्री थे तो लाल चौक पर गए थे। पूरे देश ने देखा था। जेएंडके के तत्कालीन सीएम और वे खुद वहां खरीदारी करने गए थे। इसी से स्थानीय लोगों में संदेश जाता है कि वहां सबकुछ सामान्य चल रहा है। मोदी सरकार दिल्ली में बैठकर बातें कर रही है। कहा जा रहा है कि उन्होंने एक्शन ले लिए हैं।
सरकार और अर्द्धसैनिक बलों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। 56 इंच के सीने की बातें हो रही हैं, मगर सच कुछ और है। आज हमारे सैनिकों पर हमले हो रहे हैं। पठानकोट में हमला हो गया। मिलिट्री स्ट्राइक का खूब श्रेय लिया जा रहा है। असल में इनको पब्लिसिटी का शौक है। कहा कि भारत एक सेकुलर देश है। इसमें तमाम जाति, धर्म की रक्षा करना सबका कर्त्तव्य है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved