For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177318412
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजनान्तर्गत सात दिवसीय अन्तरराज्यीय महिला कृषक भ्रमण दल रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल कार्यालय में  मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 19 हजार की ठगी, मदद का झांसा देकर दो युवकों ने उड़ाई रकम,मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर के युवा कराटे खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल का कमाल, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक |  Ajmer Breaking News: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन। |  Ajmer Breaking News: ​जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र! |  Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. | 

राजस्थान न्यूज़: मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्‍पक्ष पत्रकारिता करें –विधानसभा अध्यक्ष

Post Views 01

November 16, 2026

संवैधानिक संस्‍थाओं के प्रति श्रद्धा बनी रहनी चाहिए.देवनानी ने राजस्थान पत्रकार परिषद के दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में की सहभागिता ,वरिष्‍ठ पत्रकारों का किया सम्‍मान

मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्‍पक्ष पत्रकारिता करें –विधानसभा अध्यक्ष
स्‍पीकर  देवनानी बोले- लोकतंत्र में असहमति का भी सम्‍मान,
—संवैधानिक संस्‍थाओं के प्रति श्रद्धा बनी रहनी चाहिए.देवनानी ने राजस्थान पत्रकार परिषद के दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में की सहभागिता
—वरिष्‍ठ पत्रकारों का किया सम्‍मान

जयपुर, 16 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने कहा कि उनका मीडिया से 55 सालों का संबंध है। उन्‍होंने कहा कि पत्रकारों को मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्‍पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए। पत्रकारिता लोकतंत्र की शक्ति है। संसद और विधानसभाओं में लिए गए निर्णयों का दस्तावेजीकरण संवैधानिक इतिहास का निर्माण करता है, वहीं पत्रकारिता उन निर्णयों के पीछे के विचारों, परिस्थितियों और जनभावनाओं को समाज के सामने सुरक्षित रखती है। पत्रकारिता लोकतंत्र के वर्तमान का चित्रण करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए समय का प्रमाण भी प्रस्तुत करती है।  देवनानी ने कहा कि लोकतंत्र में असह‍मति का भी सम्‍मान होता है। उन्‍होंने कहा कि संवैधानिक संस्‍थाओं के प्रति श्रद्धा बनी रहनी चाहिए।

स्‍पीकर वासुदेव देवनानी सोमवार को विद्याधर नगर में राजस्थान पत्रकार परिषद के दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर समारोह को शुभारम्‍भ किया। देवनानी ने वरिष्‍ठ पत्रकारों का साफा पहनाकर व स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर सम्‍मान किया।  देवनानी ने कहा कि कलम की ताकत का वास्तविक परिचय उसके प्रभाव से मिलता है। एक समाचार किसी उपेक्षित गांव की समस्या को शासन तक पहुंचा सकता है, किसी पीड़ित के मन में न्याय की उम्मीद जगा सकता है और किसी सकारात्मक प्रयास को देशव्यापी पहचान दिला सकता है। पत्रकारिता की सार्थकता जनहित के प्रश्नों को प्रभावी ढंग से सामने लाने और समाज को सही दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करने में निहित है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत का स्वतंत्रता आंदोलन पत्रकारिता के योगदान के बिना अधूरा है। राजा राममोहन राय, बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी और गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे महान व्यक्तित्वों ने पत्रकारिता को राष्ट्रीय जागरण, जनचेतना और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया। उनके विचार और लेखन आज भी पत्रकारिता की मूल प्रेरणा बने हुए हैं।  देवनानी ने कहा कि संसदीय पत्रकारिता लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नागरिकों के निकट लाती है। सदन में होने वाली बहस, विधेयकों की भावना, जनप्रतिनिधियों के विचार और जनहित में लिए गए निर्णय जब पत्रकारिता के माध्यम से जनता तक पहुंचते हैं, तब संसदीय विमर्श व्यापक सामाजिक संवाद का हिस्सा बनता है। संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान, उनकी कार्यप्रणाली की समझ और लोकतांत्रिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में पत्रकारिता की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने कहा कि डिजिटल क्रांति ने पत्रकारिता के स्वरूप और गति में व्यापक परिवर्तन किया है। आज समाचार कुछ ही क्षणों में वैश्विक संवाद का हिस्सा बन जाता है। ऐसे समय में सूचना की शीघ्रता के साथ उसकी सत्यता, विश्वसनीयता और प्रमाणिकता सुनिश्चित करना और भी आवश्यक हो गया है।

 देवनानी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में पत्रकार की मौलिक भूमिका और अधिक महत्त्वपूर्ण होगी। तकनीक सूचना का विश्लेषण कर सकती है, लेकिन मानवीय संवेदना, सामाजिक संदर्भ, नैतिक विवेक और सार्वजनिक जवाबदेही पत्रकारिता के मूल आधार हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को समाज के सकारात्मक पक्षों को भी पर्याप्त स्थान देना चाहिए।

 देवनानी ने ग्रामीण पत्रकारिता को लोकतंत्र की जमीनी संवेदना बताते हुए कहा कि दूरस्थ गांवों में कार्यरत पत्रकार स्थानीय समस्याओं, किसानों की अपेक्षाओं, विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासन से जुड़े विषयों को सामने लाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को जनसामान्य से जोड़ते हैं। महिला पत्रकारों की सहभागिता और अधिक बढ़नी चाहिए। उनकी सक्रिय भागीदारी से पत्रकारिता में नए दृष्टिकोण, व्यापक संवेदनशीलता और सामाजिक प्रश्नों की बेहतर अभिव्यक्ति सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम को विधायक  कालीचरण सराफ, मेयर  सुनिल कोठारी, और परिषद के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष  बलविंदर सिंह जम्‍मू ने भी सम्‍बोधित किया। राजस्थान पत्रकार परिषद के अध्‍यक्ष  रोहित सोनी ने स्वागत किया। परिषद के कार्यकारी अध्‍यक्ष. गिरिराज अग्रवाल ने आभार व्‍यक्‍त किया। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए  अनिल लोढ़ा,  गुलाब बत्रा, महेश शर्मा, महेश झालानी,  योगेश जैमन,  सत्यनारायण शर्मा, सुरेंद्र जैन पारस, अजीत तिवारी, पुरुषोत्तम सैनी,  जगदीश जैमन,  गिरिराज जैमन,वीरेंद्र सिंह राठौड़ और  राजेन्‍द्र हंस का सम्मान किया गया


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved