Post Views 961
June 2, 2017
रिपोर्ट- सात फेरे लेने के बाद भोर में मांग में सिंदूर भरने की बात आई तो दुल्हन की जगह किसी और युवती को देख दूल्हा नाराज हो गया। सिन्दूर दान करने से मना कर दिया। उधर, दुल्हन बदले जाने की बात सुनकर बाराती भी भड़क गए और घराती से भिड़ गए।
दूल्हा समेत बारात वापस जाने लगी। इसी बीच किसी के द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस के काफी समझाने के बाद दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिन्दूर भरा। रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात गोण्डा से बारात आई थी। पूरी रात जश्न का माहौल रहा।
लेकिन भोर में करीब चार बजे दुल्हन के मांग में दूल्हे द्वारा सिंदूर भरने से मना करने पर बराती और घराती सन्न रह गए। बारातियों द्वारा पूछने पर दूल्हे ने बताया कि घूंघट उठाने पर पता चला कि जिसकी फोटो देखकर उसने पसंद किया था दुल्हन वह नहीं है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved