For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102271873
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्कर क्षेत्र के सनातन धर्मप्रेमियों की ओर से शनिवार को नगर में विराट हिंदू भगवा यात्रा निकाली गयी। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सुनसान रेतीले धोरों में थार जीप द्वारा बदस्तूर जारी मौत के खेल में शनिवार को मासूम बच्चों सहित करीब 12 लोगों की जान पर बन आई। |  Ajmer Breaking News: पूरे देश सहित अजमेर में भी मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर मांगी मनोकामनाएं, |  Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर में समाप्त होगी जलभराव की समस्या, योजना पर कार्य जारी- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 101 सरस छाछ की थैलियों का वितरण |  Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 11 अप्रैल को बजरंग चोहराह पर शाम 5 बजे 7 बजे तक युवा कांग्रेस द्वारा भव्य व विशाल हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टा वितरण किया गया |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण से मिलेगी हजारों लोगों को राहत- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में ही तैयार किया जाना चाहिए, गीर गाय का सेक्स सॉर्टेड  सिमन- चौधरी  |  Ajmer Breaking News: जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में पुख्ता होंगी प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था-श्री  देवनानी | 

राष्ट्रीय न्यूज़: UP भाजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग

Post Views 841

June 2, 2017

रिपोर्ट- देवचरा पडरी रोड पर गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। रिवाल्वर और तमंच हुई इस फायरिंग में भाजपा नेता रईस अहमद को तीन गालियां लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


देवचरा के रहने वाले रईस अहमद भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। देवचरा पडरी रोड पर उनकी तहसीनी राइस मिल है। गुरुवार को मिल पर कुछ लोग आए थे। वहीं लेनदेन को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। गाली गलौज शुरू होते ही हंगामा बढ़ते देख रईस अहमद अपने एक साथी माले को लेकर बुलेट से राइस मिल से बाहर निकल गए। उनके साथ तीनों अन्य लोग भी बाइक से बाहर आ गए। पडरी रोड पर क्यूनाशादी पुर गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे और रिवाल्वर से उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। रईस अहमद ने बुलेट सड़क पर ही छोड़ दी और जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागे। पीछे से बदमाश उन पर फायरिंग करते रहे। रईस अहमद वहीं गंगापुर के रहने वाले गजराम के खेत में शीशम के पास गिर गए। एक गोली रईस के पेट और दूसरी हाथ में लगी है। तीसरी गोली पैर में लगी है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से वहां दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही भमोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल हालत में उन्हें एंबुलेंस से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 



© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved