For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102271836
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्कर क्षेत्र के सनातन धर्मप्रेमियों की ओर से शनिवार को नगर में विराट हिंदू भगवा यात्रा निकाली गयी। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सुनसान रेतीले धोरों में थार जीप द्वारा बदस्तूर जारी मौत के खेल में शनिवार को मासूम बच्चों सहित करीब 12 लोगों की जान पर बन आई। |  Ajmer Breaking News: पूरे देश सहित अजमेर में भी मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर मांगी मनोकामनाएं, |  Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर में समाप्त होगी जलभराव की समस्या, योजना पर कार्य जारी- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 101 सरस छाछ की थैलियों का वितरण |  Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 11 अप्रैल को बजरंग चोहराह पर शाम 5 बजे 7 बजे तक युवा कांग्रेस द्वारा भव्य व विशाल हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टा वितरण किया गया |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण से मिलेगी हजारों लोगों को राहत- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में ही तैयार किया जाना चाहिए, गीर गाय का सेक्स सॉर्टेड  सिमन- चौधरी  |  Ajmer Breaking News: जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में पुख्ता होंगी प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था-श्री  देवनानी | 

राष्ट्रीय न्यूज़: हिली धरती- देश-दुनिया में कब-कब आए भूकंप के बड़े झटके

Post Views 1501

June 2, 2017

रिपोर्ट- दिल्ली-एनसीआर में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए। पहला झटका सुबह लगभग 4 बजे लगा। उस वक्त रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही जबकि दूसरी बार भूकंप सुबह 8.13 बजे आया। दोनों झटकों का केंद्र हरियाणा का रोहतक रहा। हलांकि दूसरे झटके को आफ्टर शॉक इफेक्ट माना जा रहा है। राहत की बात है कि इन झटकों में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। 

आईए अब आपको बताते हैं देश -दुनिया के 10 बड़े भूकंप के झटके

11 फरवरी, 2017- फिलीपींस के सुरिगाओ शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 दर्ज की गई थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 लोग घायल हो गए। 
13 नवंबर, 2016- न्यूज़ीलैंड के द्क्षिणी द्वीप में 7.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के झटकों के असर से दो लोगों को मौत हो गई है
25 अप्रैल, 2015-  नेपाल में रिक्टर स्केल पर 7.9 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसका केंद्र था लामजुंग जिला। 
23 नवंबर, 2014- चीन में 6.3 तीव्रता का एक भूकंप आया, दो लोग की मौत। 
23 नवंबर, 2014- जापान में 6.7 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 50 लोग घायल हुए, जबकि 10 घर गिर गए। 
5 मई, 2014- बंगाल की खाड़ी में 6 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसके झटके भारत में महसूस किये गए।
25 सितंबर, 2013- पाकिस्तान के सुदूरवर्ती दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए। 
20 अप्रैल, 2013- दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में 6.6 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें लगभग 150 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। 
20 सितंबर, 2011- सिक्किम में 6.8 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 68 लोग मारे गए, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
22 सितबंर, 2009- भूटान में 6.3 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 10 लोग मारे गए। 
8 अक्टूबर, 2005- उत्तरी पाकिस्तान में 7.6 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 86 हजार लोग मारे गए, 69 हजार से अधिक लोग घायल हुए। 
26 दिसंबर, 2004- एशियाई प्रशांत के देशों में 9.3 तीव्रता का एक भूकंप आआ, जिसमें दो लाख से अधिक लोग मारे गए। 
26 जनवरी, 2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का एक भूकंप आआ, जिसमें 10 हजार से अधिक लोग मारे गए।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved