For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169464555
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

राजस्थान न्यूज़: भड़ाना के परिजनों से मिलने दिल्ली पहुंचे गहलोत: बोले— क्या मुख्यमंत्री और गृह राज्यमंत्री का पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार बचा है

Post Views 01

October 15, 2026

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को दिल्ली के भाटी कलां पहुंचे और भरतपुर के वैर में मारे गए पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में गहलोत ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री और गृह राज्यमंत्री के पद पर बने रहने के नैतिक अधिकार पर ही सवाल उठा दिया। गहलोत ने लिखा कि परिजनों ने जो घटनाक्रम बताया, वह बेहद दुख पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक पूर्व विधायक की मुख्यमंत्री और गृह राज्यमंत्री के गृह जिले में इस तरह हत्या होना बताता है कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था दम तोड़ चुकी है।

आज भाटी कलां, दिल्ली पहुंचकर पूर्व भाजपा विधायक स्व. श्री अतर सिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 14, 2026‘दो साल से विवाद पुलिस की जानकारी में था’

गहलोत ने कहा कि इस इलाके में दो साल से क्रशर और माइंस को लेकर विवाद चल रहा था और यह पूरा प्रकरण पुलिस की जानकारी में था। इसके बावजूद ऐसी घटना होना पुलिस और सरकार की गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आईजी और एसपी को जयपुर तलब कर पूरी घटना की जानकारी लेनी चाहिए थी और उसके बाद कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। इससे पहले सोमवार को भी उन्होंने इसी मामले में सरकार को घेरा था।

कार्रवाई को बताया ‘फौरी’, नौ अधिकारियों पर हुई थी कार्रवाई

गहलोत ने राज्य सरकार की कार्रवाई को फौरी बताते हुए कहा कि एक एसएचओ को सस्पेंड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप अधीक्षक को एपीओ तथा कुछ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर इतिश्री कर ली गई, जिससे जनता में आक्रोश है। मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद पुलिस विभाग ने कुल नौ अधिकारियों पर कार्रवाई की थी — वैर थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह को निलंबित किया गया, छह अधिकारियों को एपीओ किया गया और दो को पद से हटाया गया।

इस घटना के बाद क्या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम का अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार बचा है?

— अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री

गहलोत ने क्या कहा

  • परिजनों से मिलकर जो घटनाक्रम पता चला, वह बेहद दुख पहुंचाने वाला
  • मुख्यमंत्री और गृह राज्यमंत्री के गृह जिले में हत्या, कानून-व्यवस्था दम तोड़ चुकी
  • दो साल से क्रशर-माइंस विवाद पुलिस की जानकारी में था, फिर भी घटना हुई
  • मुख्यमंत्री को आईजी-एसपी को जयपुर तलब करना चाहिए था
  • सरकार अब तक प्रकरण की गंभीरता नहीं समझ पाई
  • मामले में अब तक क्या

पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना की रिपोर्ट पर वैर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें 80 लोगों को आरोपी बनाया गया और 30 नामजद हैं। 13 अक्टूबर तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, और बाकी की तलाश के लिए 25 से 30 टीमें लगाई गई हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved