Post Views 01
October 14, 2026
नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,
अजमेर। नवरात्रि और आगामी त्योहारों के मद्देनजर अजमेर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट मार्च निकाला। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाले गए रूट मार्च में एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़, के साथ सभी थानों के थाना अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे। रूट मार्च पुरानी चौपाटी से शुरू होकर माकड़वाली चौराहे पर संपन्न हुआ।
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि नवरात्रि उत्सव चल रहा है और आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रूट मार्च निकाला गया है। पुलिस ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ाई है
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved