Post Views 01
October 13, 2026
जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। पूर्व जिला प्रमुख सुशील कँवर पलाड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सांवरलाल जाट की पुत्रवधू सुनीता, भाजपा के युवा नेता अमित भंसाली की पत्नी पूजा भंसाली, मसूदा के पूर्व विधायक राकेश पारीक सहित के प्रमुख ग्रामीण नेता चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में टिकटों को लेकर किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। वे राकेश पारीक के साथ नामांकन भरवाने आए।
वहीं पूर्व जिला प्रमुख सुशील कँवर पलाड़ा ने बताया कि उनका पिछला कार्यकाल जनता की सेवा में समर्पित रहा है इस बार भी भाजपा ने उन्हें वार्ड 2 से प्रत्याशी बनाया है वे इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ओर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाती हैं कि उनके ओर जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved