Post Views 01
October 13, 2026
नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
सप्लाई के दौरान विद्युत मोटर ओर बूस्टर के इस्तेमाल से जलापूर्ति प्रभावित होने की शिकायतों पर जताई चिंता, जल्द समाधान का दिया आश्वासन
अजमेर। नाका मदार सेक्टर-1 क्षेत्र में पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता जगदीश प्रसाद शर्मा ने अपनी टीम के साथ मंगलवार सुबह क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से बातचीत कर पानी की समस्या की जानकारी ली और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत मोटर ओर बूस्टर के इस्तेमाल के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या सामने आई। इस पर उन्होंने सुबह के समय विद्युत कटौती की व्यवस्था करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की, ताकि पानी की सप्लाई में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके।अतिरिक्त मुख्य अभियंता शर्मा ने क्षेत्र में घूमकर लोगों को पानी व्यर्थ नहीं बहाने और इसका आवश्यकतानुसार उपयोग करने की भी अपील की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देने की बात कही। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई होने पर पानी की समस्या से राहत मिल सकेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved