For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168741513
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही,

Post Views 01

October 12, 2026

एक पुरुष बांग्लादेशी को किया दस्तयाब, अब तक कुल 61 बांग्लादेशियों को किया दस्तयाब 

अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही,

एक पुरुष बांग्लादेशी को किया दस्तयाब, अब तक कुल 61 बांग्लादेशियों को किया दस्तयाब 

पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर व डा० रवि (LP.S.) महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेन्ज अजमेर द्वारा अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी आदि घुसपैठियों की पहचान एवं उनका निष्कासन के दिये गये अभियान के तहत् में मन् हर्षवर्धन अग्रवाला (I.P.S.) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा जिला अजमेर में अवैध रूप से निवास करने वाले अवैध बांग्लादेशी घुसपैटियों की पहचान एवं उनका निष्कासन करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर अवैध बांग्लादेशी, रोहिंग्या आदि नागरिकों का चिन्हिकरण किया जाकर नियमानुसार कार्यवाही हेतु श्री हिमांशु जागिंड (R.P.S.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एंव मुख्यालय अजमेर के निर्देशन व श्री हर्षित शर्मा आरपीएस वृताधिकारी वृत दरगाह जिला अजमेर (टीम प्रभारी) के नेतृत्व में सी.आई.डी. जोन अजमेर के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटना का खुलासाः- अजमेर जिले में अवैध रूप से रह रहे बाग्लादेशी नागरिको की पहचान हेतु जिला पुलिस व सीआईडी जोन की विशेष टीम का गठन किया जाकर अवैध रूप से अजमेर जिले में बसे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की धर पकड के लिये सघन अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीम द्वारा अभियान के दौरान मुखबिरान से आसूचना संकलन कर, तकनीकी साधनों एवं विभिन्न जानकारियों एवं सघन तलाश के आधार पर दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट, नई सडक, तारागढ की पहाडी, सिलावट मोहल्ला, बडे पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली व चस्मा ए नूर तारागढ़, त्रिपोलिया गेट, सोहले खम्भा व झालरा उपर, लाखन कोटडी के अन्य संभावित क्षेत्र में तलाश कर एक संदिग्ध को डिटेन कर लाये जिसका नाम पता पूछा तो अपना नाम गुलाम मुस्तफा पुत्र स्व. श्री नजीर हुसैन जाति शेख मुस्लिम उम्र 52 साल निवासी गांव मुगलहाट पुलिस थाना लालमुनिहाट जिला लालमुनिहाट बांग्लादेश बताया। जो 25 साल पूर्व मुगलहाट बॉर्डर पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर पश्चिम बंगाल पहुंचा। पश्चिम बंगाल की दरगाहओं में जियारत की व लगभग 3-4 साल किसी किराणे की दुकान पर काम भी किया। उसके पश्थात जरिये ट्रेन दरगाह शरीफ अजमेर पहुंच दरगाह जियारत की और खानाबदोश के रूप मे कुछ माह तक जीवन यापन किया यहा से भारत के अनेक स्थान यथा दिल्ली उतारखण्ड हरिद्वार असम गुजरात व महाराष्ट्र मै खानाबदोश के रूप में जीवन यापन किया लगभग 3 माह पूर्व महाराष्ट्र से पन. अजमेर दरगाह शरीफ आया तथा यहा पर खानाबदोश के रूप में जीवन यापन कर रहा था आज दिनांक 12.10.2026 को दरगाह पुलिस थाना व सीआईडी जोन अजमेर द्वारा उक्त बांगलादेशी को अवैध वास पाये जाने के आधार पर डिटेन कर पुलिस थाना दरगाह लाकर पुछताछ की गई तो स्वयं को बांग्लादेशी नागरिक होना एंव अवैध रूप से बोर्डर पार कर बांग्लादेश से भारत में आना स्वीकार किया। उक्त अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिये से गहनता से पुछताछ जारी है। 

बाग्लादेशी नागरिक का नाम पताः- 01 गुलाम मुस्तफा पुत्र स्व. श्री नजीर हुसैन जाति शेख मुस्लिम उम्र 52 साल निवासी गांव मुगलहाट पुलिस थाना लालमुनिहाट जिला लालमुनिहाट बांग्लादेश -


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved