For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168722418
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   |  Ajmer Breaking News: ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में, अजमेर में वकीलों का प्रदर्शन, एसपी से की कार्रवाई की मांग |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है।

Post Views 01

October 12, 2026

ग्वालियर घाट पर आयोजित श्रमदान के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पुष्कर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के स्वच्छ एवं विकसित राजस्थान के विजन तथा कैबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। अभियान के प्रति आमजन का उत्साह और सहयोग लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को अभियान के तीसरे सप्ताह के अंतर्गत ग्वालियर घाट पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में स्थानीय दुकानदारों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, श्रीराम कोचिंग सेंटर के संचालकों एवं विद्यार्थियों सहित अनेक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जनभागीदारी से मजबूत हो रही स्वच्छता की मुहिम

ग्वालियर घाट पर आयोजित श्रमदान के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियान में स्थानीय लोगों की बढ़ती भागीदारी इस बात का संकेत है कि स्वच्छ पुष्कर का संकल्प अब जनअभियान का रूप ले रहा है। अभियान से जुड़ रहे नागरिकों ने भी स्वच्छता के इस प्रयास को निरंतर जारी रखने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर सभापति श्री राजेंद्र बाकोलिया, उपसभापति श्रीमती लक्ष्मी पाराशर एवं उपस्थित पार्षदगण ने श्रमदान में भाग लेने वाले सभी नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुष्कर की स्वच्छता केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। जनभागीदारी से ही स्वच्छता के प्रयासों को स्थायी और प्रभावी बनाया जा सकता है।

जनसुझावों का सम्मान, अब प्रत्येक रविवार सुबह 7:15 बजे होगा श्रमदान

अभियान में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राप्त जनसुझावों को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक श्रमदान कार्यक्रम के दिन में परिवर्तन किया गया है। अब यह अभियान प्रत्येक रविवार प्रातः 7:15 बजे आयोजित किया जाएगा, ताकि नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, महिलाओं और अन्य नागरिकों को इसमें शामिल होने का अधिक अवसर मिल सके।

सभापति, उपसभापति एवं समस्त पार्षदगण ने नगरवासियों से आगामी रविवार से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का थोड़ा-सा समय और श्रमदान पुष्कर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

युवाओं, मातृशक्ति एवं विभिन्न संस्थाओं से विशेष आह्वान

सभापति, उपसभापति एवं समस्त पार्षदगण ने पुष्कर के युवाओं, मातृशक्ति, व्यापारियों, तीर्थपुरोहितों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, होटल एवं रिसोर्ट संचालकों, रेस्टोरेंट व्यवसायियों, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों तथा अन्य शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक संस्थाओं से आगामी रविवार से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ पुष्कर का संकल्प केवल नगर परिषद तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक परिवार, प्रत्येक संस्था और प्रत्येक प्रतिष्ठान की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति का थोड़ा-सा समय और श्रमदान पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। सभी संस्थाओं से आग्रह किया गया कि वे अपने विद्यार्थियों, कर्मचारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों को इस जनअभियान से जोड़ें और अपने घर, प्रतिष्ठान, परिसर, गली-मोहल्ले तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

घर से घाट तक, पूरे पुष्कर को स्वच्छ बनाने का संकल्प

अभियान का उद्देश्य केवल घाटों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि घर, गली, मोहल्ले, कॉलोनी, वार्ड और पूरे पुष्कर में स्वच्छता की आदत विकसित करना है। नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर डालें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएँ और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। जनसहयोग से पुष्कर के घाटों, सड़कों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इनकी रही सहभागिता

ग्वालियर घाट पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में सभापति श्री राजेंद्र बाकोलिया, उपसभापति श्रीमती लक्ष्मी पाराशर, पार्षद पुष्कर नारायण भाटी, मोहित पाराशर,धर्मेंद्र नागौरा, मुकेश कुमावत, वेद प्रकाश पालरिया, शंभू चौहान, नरेंद्र पाराशर, हरिशंकर चौहान, विष्णु सेन, अनुज पाराशर, अशोक पाराशर, संदीप पाराशर, पूर्व पार्षद श्री कमल रामावत, श्री महेश पाराशर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

इसके अतिरिक्त श्रीराम कोचिंग सेंटर के संचालक श्री सुशील पाराशर एवं श्री आशीष पाराशर अपने विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। व्यवसायी अरुण माहेश्वरी, बृजेश सेन, सुमन कुमावत, नेहरू पंडित तथा सामाजिक कार्यकर्ता पन्नालाल सेन, मुकेश सेन, भरत बाकोलिया सहित स्थानीय दुकानदारों, युवाओं और आमजन ने श्रमदान कर अभियान में योगदान दिया।

नगर परिषद की ओर से सभी सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों से आगामी रविवार प्रातः 7:15 बजे आयोजित होने वाले श्रमदान में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।

आइए, हर सप्ताह श्रमदान करें और हर दिन स्वच्छता का संस्कार निभाएँ।

स्वच्छ पुष्कर, निर्मल सरोवर — जनभागीदारी से निरंतर साकार होता संकल्प।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved