Post Views 01
October 12, 2026
ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में, अजमेर में वकीलों का प्रदर्शन, एसपी से की कार्रवाई की मांग
अजमेर। किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव और अधिवक्ता बाबूलाल के बीच हुए थप्पड़ विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर अजमेर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला से मुलाकात कर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई।दरअसल, किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव पर अधिवक्ता बाबूलाल को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना के बाद से ही यह मामला लगातार चर्चा में है। अब अजमेर के अधिवक्ताओं ने भी इस मामले में विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।अजमेर में प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला से पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग रखी।किशनगढ़ में शुरू हुआ यह विवाद अब अजमेर जिला मुख्यालय तक पहुंच गया है। ऐसे में अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।फिलहाल, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved