Post Views 01
October 12, 2026
अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार।
भारत-वेस्टइंडीज मैच पर चल रहा था लाखों रुपये का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, लैपटॉप, टैबलेट और 7 मोबाइल सहित नकदी बरामद
अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ जिला स्पेशल टीम और पुलिस थाना कृष्णगंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने और खिलवाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, चार्जर, एक सैमसंग टैबलेट, सात मोबाइल फोन, चार्जर और एक जियो एयर वाई-फाई डिवाइस सहित अन्य सामान बरामद किया है। साथ ही 1020 रुपये की नकदी भी जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश,
पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि अजमेर के पंचशील क्षेत्र स्थित नंदनम अपार्टमेंट के सी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 502 में भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर जिला स्पेशल टीम और क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस ने फ्लैट के अंदर तीन व्यक्तियों को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टे का हिसाब-किताब करते हुए पकड़ा।
लैपटॉप, टैबलेट और सात मोबाइल जब्त
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से एक लैपटॉप मय चार्जर, एक सैमसंग कंपनी का टैबलेट, सात मोबाइल फोन मय चार्जर, एक जियो एयर वाई-फाई डिवाइस मय चार्जर और 1020 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में क्रिश्चियनगंज थाने में प्रकरण संख्या 310/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश, 1949 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस की प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
हरीश आसवानी, पुत्र स्वर्गीय श्री वासुदेव आसवानी, उम्र 42 वर्ष, निवासी मकान नंबर 89, गली नंबर 1, गांधी नगर, थाना क्रिश्चियनगंज, अजमेर।
जतिन शाह, पुत्र स्वर्गीय श्री कनक चंद शाह, उम्र 53 वर्ष, निवासी नवनकार कॉलोनी, फॉयसागर रोड, थाना गंज, जिला अजमेर।
घनश्याम रंगवानी, पुत्र स्वर्गीय श्री सच्चानंद रंगवानी, उम्र 47 वर्ष, निवासी गेट नंबर 62, अजय नगर, थाना रामगंज, अजमेर।
जिला स्पेशल टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के प्रभारी शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में टीम के सदस्यों तथा क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस मामले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े इस मामले में आगे की जांच जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved