For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168728412
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   |  Ajmer Breaking News: ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में, अजमेर में वकीलों का प्रदर्शन, एसपी से की कार्रवाई की मांग |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन | 

अजमेर न्यूज़: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Post Views 01

October 12, 2026

1.40 करोड़ के जेवर और स्कॉर्पियो बरामद, सभी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

अजमेर। कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशन सिंह जाट (32) पुत्र विजय राम को रविवार को अजमेर के माखुपुरा से पकड़ा गया। वह भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र के गांव कलसाड़ा का रहने वाला है और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो का ड्राइवर था। पुलिस ने आरोपियों से करीब एक करोड़ 40 लाख रुपए के सोने के आभूषण और चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। जब्त सोने के आभूषणों का कुल वजन 769.15 ग्राम और चांदी के सिक्कों का कुल वजन 1841.03 ग्राम है। वारदात में काम में ली गई स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली गई है। शेष जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

अब तक की कार्रवाई

  • गिरफ्तार: कुल 7 आरोपी
  • बरामदगी: करीब 1.40 करोड़ रुपए के जेवर — सोना 769.15 ग्राम, चांदी के सिक्के 1841.03 ग्राम
  • जब्त: वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो
  • पूछताछ: सातों आरोपियों से जारी
  • 9 अक्टूबर को क्या हुआ था

नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के दिलवाड़ा बाइपास स्थित महेश विहार कॉलोनी में 9 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे ट्रांसपोर्ट और मोटर पार्ट्स कारोबारी अनिल माहेश्वरी के घर आयकर अधिकारी बनकर बदमाश घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक काले रंग की स्कॉर्पियो 11:31 बजे घर के बाहर पहुंची थी और बदमाश करीब 13 मिनट तक घर के भीतर रहे।

शुरुआत में लूटे गए जेवरात की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई गई थी। अब पुलिस इस वारदात को करीब तीन करोड़ रुपए की डकैती बता रही है।

पहले इनाम लेने की योजना थी

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले तय किया था कि कारोबारी के पास करोड़ों की संपत्ति होने की सूचना आयकर विभाग को देकर इनाम की राशि ली जाए, लेकिन बाद में उन्होंने योजना बदल दी और खुद ही फर्जी अधिकारी बनकर वारदात कर डाली। स्कॉर्पियो से भागे छह आरोपियों को पुलिस ने करीब तीन घंटे में अलग-अलग ठिकानों से पकड़ लिया था।

तीन आरोपी जेल भेजे, शिनाख्तगी के बाद फिर रिमांड पर

10 अक्टूबर को तीन आरोपियों को जेल भेजा गया था, लेकिन शिनाख्तगी के बाद उन्हें दोबारा रिमांड पर लिया गया। अब सातों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

कौन-कौन गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सातों आरोपियों में से किसी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पहले गिरफ्तार छह में दो प्रॉपर्टी व्यवसायी हैं, एक निजी नौकरी करता था, दो मजदूरी करते हैं और एक फ्रूट का ठेला लगाता है। सातवां आरोपी स्कॉर्पियो चला रहा था।

नाम और उम्रब्योरा
देवेंद्र कुमार उर्फ गोलू (33)ग्राम फूलांगज, कोली मोहल्ला, नसीराबाद। चाचियावास कैंसर अस्पताल में निजी नौकरी करता था। 12वीं के बाद डीजल मैकेनिक में आईटीआई।
देवेंद्र सिंह रावत (21)ग्राम अंसेरी मांगलियावास, वार्ड 27, रामदेव कॉलोनी, थाना आदर्शनगर, अजमेर। मजदूरी। 10वीं पास।
संजय सिंह (34)रेल का बाड़िया, सेदरिया, थाना आदर्शनगर, अजमेर। प्रॉपर्टी डीलर। 10वीं पास।
रविकांत (43)इंद्रा कॉलोनी धोलाभाटा, थाना अलवरगेट, अजमेर। प्रॉपर्टी डीलर। ग्रेजुएशन।
तारू राम (35)ग्राम रोहिसा, थाना थांवला, जिला नागौर। अजमेर के परबतपुरा में 10 साल से किराये के मकान में। फ्रूट का ठेला। तीसरी पास।
अमित कुमार (26)ग्राम साहपुर, थाना बांसडीह रोड, जिला बलिया। फिलहाल परबतपुरा बाईपास, थाना आदर्शनगर, अजमेर। मजदूरी। 12वीं पास।
किशन सिंह जाट (32)पुत्र विजय राम, गांव कलसाड़ा, थाना बयाना, जिला भरतपुर। अजमेर के माखुपुरा में रह रहा था। स्कॉर्पियो का ड्राइवर।

पढ़ाई के लिहाज से पहले गिरफ्तार छह आरोपियों में एक ग्रेजुएट है और एक ने आईटीआई कर रखी है। दो आरोपी दसवीं तक पढ़े हैं, एक ने 12वीं और एक ने तीसरी कक्षा तक ही पढ़ाई की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved