For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168929006
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित

Post Views 01

October 13, 2026

अग्निशमन विभाग ने युवाओं को आग से बचाव, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित

अग्निशमन विभाग ने युवाओं को आग से बचाव, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

अजमेर, 13 अक्टूबर 2026। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में वीर शिवाजी युवा मंडल अजमेर द्वारा आर्यभट्ट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च सेंटर अजमेर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता सत्र एवं मॉक ड्रिल आयोजित की गई।कार्यक्रम में अजमेर अग्निशमन विभाग की टीम ने युवाओं को आग से बचाव, आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने तथा अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी। टीम ने आग की चार श्रेणियों एवं उन्हें बुझाने के लिए विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही अग्निशमन वाहन के वाटर पंप के संचालन का लाइव डेमो भी दिया गया।कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन श्री महावीर सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष मृगेश वशिष्ठ, सचिव सारा शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपशिखा अजमेरा तथा स्वयंसेवक पर्ल फुलवारी, खुश अग्रवाल, गौरव सिंह चौहान एवं जानवी रावत उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें जनसुरक्षा के लिए प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved