Post Views 01
October 14, 2026
कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.
संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का गंभीर आतंक देखने को मिल रहा है, जिससे वहां आने वाले मरीज और उनके तीमारदार काफी परेशान हैं। कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का बहुत अधिक आतंक रहता है और ये अब तक कई लोगों को काट चुके हैं। इन कुत्तों द्वारा पहले एक डॉक्टर को भी काटा जा चुका है। हाल ही में एक महिला डॉक्टर को भी कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटना सामने आई है।पीड़ित मरीज संतोष के बेटे रेख राज ने बताया कि वे हर 21 दिन में अपनी माताजी को कीमोथेरेपी के लिए अस्पताल लेकर आते हैं. ये कुत्ते ज्यादातर महिलाओं और स्कूटर चालकों के पीछे भागते हैं। अस्पताल का स्टाफ इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बता रहा है, लेकिन मरीजों की सुरक्षा के लिए इन कुत्तों को पकड़वाना अत्यंत आवश्यक है. पीड़ित परिजनों ने नगर निगम से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इन आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved