Post Views 01
October 14, 2026
महानिदेशक पुलिस राजस्थान, जयपुर राजीव शर्मा, के निर्देशन में "शक्ति सुरक्षा अभियान" के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेन्ज, अजमेर डॉ. रवि के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के आदेशानुसार अजमेर जिलें के प्रमुख गरबा मंडलों और डांडिया पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पंडालों और गरबा स्थलों पर लगातार पेट्रोलिंग कर रही है, साथ ही कालिका टीम द्वारा सादा वस्त्रों में भी कार्यक्रम स्थलों पर मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। कालिका टीम द्वारा पुलिस हेल्प लाईन नम्बरों के पोस्टर भी अलग-अलग स्थानों पर, टेम्पों व बसों और अन्य आवाजाही के साधनों पर चस्पा किए जा रहे हैं। कालिका टीम द्वारा गरबा स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर तथा छेडछाड एवं अभद्र व्यवहार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कारवाई की जा रही है। कालिका टीम की महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा कवच बनकर मुस्तैद है। आमजन से अपीलः गरबा स्थलों पर किसी भी प्रकार की छेडछाड, अभद्रता अथवा संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल अपने आस-पास गश्त कर रही कालिका टीम को सूचना देवें अथवा पुलिस हेल्प लाईन नम्बरों की सहायता से पुलिस को सूचना दे ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके। "महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-कालिका पेट्रोलिंग यूनिट सतर्क, पुलिस सख्त"
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved