Post Views 01
October 15, 2026
दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर
दशहरा पर्व को लेकर देशभर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विजयादशमी पर रावण दहन के लिए विशालकाय पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगरा फतेहपुर सीकरी से आए कारीगर पिछले कई दिनों से रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाने में जुटे हुए हैं।विजयादशमी पर्व को खास बनाने के लिए कारीगर पूरी लगन से दिन-रात काम कर रहे हैं। इस बार मैदान में मुख्य आकर्षण 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा, वहीं इसके साथ ही 50-50 फीट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी तैयार किए जा रहे हैं। पुतले बनाने का काम पिछले 20-25 दिनों से लगातार जारी है। फतेहपुर सीकरी से आये कारीगर ज़ाहिद फारूकी ने बताया कि हम आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी से आए हैं। हम तो बचपन से, अपने बड़े-पापा के साथ यहां आ रहे हैं। इस बार 65 फुट का रावण और 50-50 फुट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाए जा रहे हैं।हर बार की तरह इस बार भी असत्य पर सत्य की जीत ओर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा अजमेर नगर निगम के तत्वाधान में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी की गई है।रावण दहन से पूर्व राम रावण का युद्ध होगा।रावण दहन से पूर्व रावण का पुतला आंखें टिमटिएगा तलवार लहरायेगा इसके बाद राम द्वारा छोड़े गये अग्नि बाण से रावण जलकर राख हो जाएगा, यहां विशेष आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।दशहरा आने तक सारा काम पूरा हो जाएगा।कारीगरों के अनुसार, विजयादशमी से पहले सभी पुतले पूरी तरह तैयार होकर मैदान में खड़े कर दिए जाएंगे, ताकि दर्शक इस भव्य रावण दहन के गवाह बन सकें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved