Post Views 01
October 15, 2026
सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा..
सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा मुनक्किद किया गया। दरगाह इलाका के अंदर कोट में मुल्क के नामवर उलेमा इकराम ने शिरकत की। जहां आशिका रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की कसीर तादाद देखी गई। इस जलसे में हर तरफ महरबा या मुस्तफा के नारे गूंज उठे, महफिल में नूरानी कैफियत तारी हो गई और नाते रसूल पर समाइन झूम उठे। मुल्क के मशहूर मौलाना सैयद अमिनुल कादरी के मुताबिक़ मुल्क के मौजूदा हालातों पर कुरान और हदीस पर बयान किया गया। उलेमा इकराम ने स्टेज से शरीयत पर अमल करने और तालीम हासिल करने पर जोर दिया। इस जलसे में खुसूसी पैग़ाम था कि सीरतुन्नबी पर अमल किया जाये और इंसानियत को अमली जामा पहनाया जायें। जलसे में नौजवानों की कसीर तादाद को तवज्जो देते हुए वालदेन की ख़िदमात और उनसे मोहब्बत के साथ पेश आने की नसीहत दी गई। उलेमा ने कहा कि नशे, जुआ ,सूद के साथ साथ झूठ,धोखा और फ़रेब से दूरी हर मुसलमान पर लाज़मी है। कुरान और हदीस पाक की तालीम ही नबी पाक से मोहब्बत के नजदीक कर देती है। इस लिए तालीम पर हर मुसलमान को खास तवज्जो देना चाहिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved