For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169464669
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

राजस्थान न्यूज़: जोबनेर की महेशवास पहाड़ी में मजदूरों के दबने का मामला, गुरुवार सुबह मलबे से बाहर निकाला गया मजदूर का शव

Post Views 01

October 15, 2026

जोबनेर की महेशवास पहाड़ी में मजदूरों के दबने का मामला, गुरुवार सुबह मलबे से बाहर निकाला गया मजदूर का शव


जोबनेर रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी।

जोबनेर के महेशवास पहाड़ी में पत्थरों की खान में मजदूरों के दबने के मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह मलबे से एक मजदूर का शव बाहर निकाला गया।
पत्थरों की खान में दो मजदूर दबे थे, जिसमें से एक को पहले घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरे मजदूर की तलाश में रातभर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।करीब 60 फीट ऊंची पहाड़ी से हजारों टन पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया था। दूसरे मजदूर को निकालने के लिए SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें जुटी हुई थीं। आधा दर्जन JCB और पोकलेन मशीनों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।स्थानीय ग्रामीणों ने पहाड़ी पर अवैध खनन होने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी देर रात से मौके पर मौजूद रहे। सांभर SDM ऋषिराज कपिल, ASP नीरज पाठक सहित पुलिस अधिकारी रेस्क्यू अभियान की निगरानी में जुटे रहे। जोबनेर DSP पन्नालाल जांगिड़, रेनवाल SHO राजेंद्र कुमार, मौखमपुरा SHO सुरेश गुर्जर और फुलेरा SHO हीरालाल सैनी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा। जोबनेर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि रात्रि से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा और गुरुवार सुबह  8 बजे मलबे मे दबे  मजदूर के शव को  बाहर निकाल लिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया है।मामले की जांच जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved