Post Views 01
October 14, 2026
नई दिल्ली। दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात करीब 10:34 बजे एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। आग लगते ही अंदर मौजूद कुछ लोग जान बचाने के लिए पहली मंजिल की खिड़की से नीचे कूद गए। मामला मेन जाफराबाद रोड स्थित उधम रेस्टोरेंट का है। घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें नीचे सड़क पर भीड़ जमा है और ऊपर से धुआं निकल रहा है। वीडियो में कुछ लोग अपने बच्चों को भी पहली मंजिल से नीचे उतारते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
कर्मचारियों ने पहले ही बुझा ली थी आग
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रेस्टोरेंट के कर्मचारी आग पर काबू पा चुके थे। पुलिस के अनुसार आग रसोई में लगी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved