For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169229254
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

राजस्थान न्यूज़: सीकर के करीब 40% सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बंद, अनाज सितंबर तक ही मिला, रसोइयों को आठ महीने से मानदेय नहीं

Post Views 01

October 14, 2026

यह योजना नवंबर 2022 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के नाम से शुरू की थी। सितंबर 2024 में मौजूदा सरकार ने इसका नाम बदलकर पन्नाधाय बाल गोपाल योजना कर दिया

सीकर। जिले के करीब 40 फीसदी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बंद हो गया है। वजह यह है कि खाद्यान्न और कन्वर्जन राशि समय पर नहीं पहुंची। कई स्कूलों में न अनाज बचा है और न भोजन पकाने के लिए पैसा, जिससे बच्चों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था ठप पड़ गई है। भोजन पकाने वाली कुक कम हेल्पर को आठ महीने से मानदेय नहीं मिला है। शिक्षक संगठनों ने सरकार से जल्द पोषाहार की व्यवस्था करने की मांग की है।

क्या कब तक मिला

मदकब तक
खाद्यान्न (अनाज)सितंबर तक
कन्वर्जन राशि (सब्जी, मसाले और अन्य सामग्री के लिए)कहीं अप्रैल तक, कहीं जून-जुलाई तक
दूध पाउडर (पन्नाधाय बाल गोपाल योजना)सितंबर तक
कुक कम हेल्पर का मानदेयआठ महीने से नहीं मिला

बढ़े हुए नामांकन की वजह से कई स्कूलों में सितंबर का अनाज पूरा महीना भी नहीं चल पाया। जहां थोड़ा-बहुत अनाज बचा, वहां भोजन पकाने के लिए राशि नहीं थी।

पहले एक-दूसरे से अनाज लेकर काम चलाया, अब वह भी नहीं

खाद्यान्न खत्म होने पर पहले स्कूलों ने आपस में अनाज लेकर काम चलाया। भामाशाहों के साथ शिक्षकों ने भी अपनी ओर से सहयोग किया। लेकिन यह व्यवस्था लंबे समय तक नहीं चल सकी और अब वह भी बंद होती जा रही है।

दूध योजना पर भी असर

स्कूलों में बच्चों को दूध देने वाली पन्नाधाय बाल गोपाल योजना भी प्रभावित है। स्कूलों को दूध पाउडर भी सितंबर तक का ही मिला था, जिससे सैकड़ों स्कूलों में दूध वितरण पर संकट है।

यह योजना नवंबर 2022 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के नाम से शुरू की थी। सितंबर 2024 में मौजूदा सरकार ने इसका नाम बदलकर पन्नाधाय बाल गोपाल योजना कर दिया, बाकी प्रावधान वही रखे गए। इसके तहत कक्षा एक से आठ तक के करीब 68 लाख बच्चों को दूध पाउडर दिया जाता है — कक्षा एक से पांच तक 15 ग्राम पाउडर से बना 150 मिलीलीटर और कक्षा छह से आठ तक 20 ग्राम से बना 200 मिलीलीटर दूध।

गहलोत ने एक्स पर उठाया मुद्दा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा कि सीकर के करीब 40 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील का राशन खत्म हो गया है, जुलाई के बाद न खाद्यान्न मिला न राशि, और बच्चों का दूध भी सितंबर के बाद बंद है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved