Post Views 851
June 2, 2017
कोलकाता- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार मवेशियों के वध पर प्रतिबंध के अपने आदेश से भैंसों को दूर रखना चाह रही है क्योंकि भाजपा के कुछ करीबी मांस व्यापार में शामिल हैं। लोगों के विरोध के परिणामस्वरूप सरकार द्वारा भैंसों के खरीद-फरोख्त पर लगी रोक को हटाने पर विचार किए जाने की खबर है।ममता बनर्जी हुगली जिले के तारकेश्वर में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार भैसों के वध की इजाजत देने की योजना बना रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उनकी पार्टी के कुछ लोग भैंस मांस व्यापार में शामिल लोगों के करीबी हैं। इसलिए उन लोगों के बचाव में मवेशी वध प्रतिबंध सूची से भैसों को अलग रखने की योजना बनाई जा रही है।मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा लोगों के खानों की आदतों को भी नियंत्रित करने की कोशिश में है। उन्होंने कहा वे कौन होते हैं यह तय करने वाले कि लोग क्या खाएंगे वे कौन होते हैं लोगों के खाने की आदतों को नियंत्रित करने वाले
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved