Post Views 771
June 2, 2017
रिपोर्ट-जम्मू-कश्मीर के राजौरी के बिंबर और बट्टल सेक्टर में पकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। इसमें पाकिस्तानी सेना के छह जवान घायल हो गए हैं। वहीं एलओसी पर फायरिंग मामले में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को समन किया है।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान ने गुरुवार को मोटार्र से गोले दागे और गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसमें जनरल इंजीनियरिंग रिजर्व फोर्स (जीआरईएफ) का एक श्रमिक मारा गया जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बीएसएफ का एक जवान भी है। संघर्ष विराम उल्लंघन का भारत की सेना ने माकूल जवाब दिया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved