For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168149914
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

राष्ट्रीय न्यूज़: देश अघोषित आपातकाल में: सोनम वांगचुक बोले— कल तक रिहाई नहीं हुई तो अनशन या पदयात्रा पर विचार करूंगा

Post Views 01

October 10, 2026

यह संदेश उन्होंने अंग्रेज़ी में लिखा और इसके साथ लद्दाख से रिकॉर्ड किया गया वीडियो साझा किया। पोस्ट के साथ उन्होंने #JantarMantar, #CJP और #CEC हैशटैग लगाए।

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने शनिवार शाम एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि देश ‘अघोषित आपातकाल’ से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उन्होंने शनिवार के प्रदर्शन के लिए एकता और शांति की अपील की थी, लेकिन तब उन्होंने यह कल्पना नहीं की थी कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ‘अघोषित आपातकाल’ में होगा।वांगचुक ने कहा कि उन्हें खुशी थी कि आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए इतने नेता मौजूद हैं, लेकिन अब उन्हें पता चला है कि उन सबको गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिरासत में लिए गए लोगों को जल्द रिहा किया जाएगा

“अगर कल तक उन्हें रिहा नहीं किया गया, तो मैं अनशन या पदयात्रा पर विचार करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा।”सोनम वांगचुक, सामाजिक कार्यकर्ता

यह संदेश उन्होंने अंग्रेज़ी में लिखा और इसके साथ लद्दाख से रिकॉर्ड किया गया वीडियो साझा किया। पोस्ट के साथ उन्होंने #JantarMantar, #CJP और #CEC हैशटैग लगाए।

दिल्ली में शनिवार को क्या हुआ

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों और एसआईआर के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे प्रदर्शन बुलाया था। दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते शाम 5 बजे तक प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने सीजेपी के नेतृत्व — अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका — को सुबह ही एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। समर्थकों ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन कई जगह तीन से पांच परत की बैरिकेडिंग के चलते आगे नहीं बढ़ने दिया गया। शाम तक करीब 3,500 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका था। इनमें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल रहे। दिन में पुलिस से झड़प की एक-दो घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी और आकाशवाणी भवन के पास पथराव हुआ, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

दिनभर का घटनाक्रम

  • सुबह 5:00 — जंतर-मंतर और आसपास भारी पुलिस बल, प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड
  • सुबह 7:00 — सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली के लिए मुंबई से रवाना
  • सुबह 7:45 — पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू किया
  • सुबह 8:30 — आंसू गैस के गोले छोड़ने वाली गाड़ियां तैनात
  • सुबह 9:30 — आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर सुरक्षा बढ़ाई गई; यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया
  • सुबह 10:50 — दिल्ली पहुंचने के बाद विमान के भीतर ही तीनों सीजेपी नेता हिरासत में
  • सुबह 11:30 — बांग्ला साहिब गुरुद्वारे के पास से 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
  • दोपहर 1:05 — दीपके का पहले से रिकॉर्ड किया वीडियो जारी, अजिंक्य शिंदे को आंदोलन का नेतृत्व सौंपा
  • दोपहर 2:00 — जंतर-मंतर जा रहीं ममता बनर्जी हिरासत में; दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्री भी हिरासत में
  • दोपहर 3:00 — अरविंद केजरीवाल घर के बाहर से हिरासत में; नेहा बोरा समेत कई वाम नेता भी पकड़े गए
  • पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए क्या इंतजाम किए

सात इंतजाम

  • 38,000 जवान तैनात — 8 से 12 अक्टूबर तक सीएपीएफ की 221 कंपनियां (करीब 23,000 जवान) बुलाई गईं, इनके अलावा दिल्ली पुलिस के कम से कम 15,000 कर्मी
  • 250 ट्रेनें रद्द — शनिवार सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली आने वाली ट्रेनें; बसों की बुकिंग की जांच शुरू
  • छात्रों को रोकने की अपील — यूनिवर्सिटी-कॉलेज प्रमुखों और पीजी मालिकों से संपर्क
  • 45 मेट्रो स्टेशन बंद — एंट्री और एग्जिट बंद; जंतर-मंतर से पहले 10 फीट ऊंचे बैरिकेड और आंसू गैस की गाड़ियां
  • बॉर्डर पर सख्ती — यूपी से लगी पूर्वी दिल्ली और शाहदरा सीमा तथा राजस्थान से आने वाले रूट पर कीलें और बैरिकेड
  • 150 बॉडीकैम — फ्रंटलाइन पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए; स्टेडियमों में अस्थायी हिरासत केंद्र बनाए गए
  • हवाई अड्डे से ही हिरासत — दीपके, रांका और दास को फ्लाइट से ही हिरासत में लिया गया

मेट्रो को लेकर शुक्रवार को 57 स्टेशन बंद करने का आदेश जारी हुआ था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सेवाएं पूरी तरह न रोकी जाएं। शनिवार को 45 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रखी गई।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved