Post Views 01
October 10, 2026
पुष्कर सरोवर में डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल
सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान डूबने से चूरू जिले के 24 वर्षीय युवक अरविंद सोनी की मौत हो गई। उसके 20 वर्षीय साथी मोनू सोनी को भी सरोवर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सरोवर के रामघाट क्षेत्र में हुई। स्थानीय पुरोहितों और सिविल डिफेंस टीम ने बचाव कार्य में सहयोग किया।जानकारी के अनुसार, मृतक अरविंद पुत्र इंदरचंद सोनी गांव बिंदासर, जिला चूरू का निवासी था। वह अपने साथी मोनू पुत्र ओमप्रकाश सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी गांव टाटनवा, जिला सीकर के साथ सरोवर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अरविंद गहरे पानी में चला गया और डूब गया।घटना की सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस टीम के किशन गोपाल जाट, राधेश्याम माली, सुनील सोनी, हिम्मत सिंह, सुरेंद्र परिहार और नरेश दगदी मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुरोहितों की मदद से दोनों युवकों को सरोवर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया।सिविल डिफेंस टीम के किशन गोपाल जाट ने बताया कि रामघाट पर दो युवकों के डूबने की सूचना फोन पर मिली थी। टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। युवक को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए जाने की बात भी कही।स्थानीय तीर्थ पुरोहित राहुल पाराशर ने घटना पर नाराजगी जताते हुए घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह उस समय पूजा करा रहे थे। उनके मुताबिक, रामघाट और जगन्नाथ घाट के कुंड क्षेत्र में दो श्रद्धालु स्नान कर रहे थे, जिनमें से एक की मौत हो गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved