For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168134064
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन

Post Views 01

October 10, 2026

आर्यन ओझा की शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति ने मोहा मन, महापौर ने युवाओं को किया सम्मानित एवं प्रोत्साहित

राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन

आर्यन ओझा की शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति ने मोहा मन, महापौर ने युवाओं को किया सम्मानित एवं प्रोत्साहित

अजमेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ, अजमेर जिला कार्यकारिणी की ओर से शुक्रवार को हंस पैराडाइज रिसोर्ट में अजमेर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में धार्मिक परंपराओं, सामाजिक समरसता और युवा प्रतिभाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रामानुजन शर्मा, महापौर अनामिका शर्मा तथा नवनिर्वाचित पार्षदों द्वारा
भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना, स्वस्तिवाचन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात आर्यन ओझा ने भगवान शिव के शिव तांडव स्तोत्र की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं समाजबंधुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा।समारोह के दौरान महापौर अनामिका शर्मा ने अपने संबोधन में आर्यन ओझा की शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने अपने गले में पहनी माला उतारकर आर्यन ओझा को पहनाई तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा के साथ आगे बढ़ना चाहिए और अपने से बड़ों का आदर-सम्मान करना चाहिए।महापौर ने ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों, विद्वानों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रत्येक समाज वर्ग के उत्थान के लिए भगवान परशुराम जी से प्रेरणा लेकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रामानुजन शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

पांच महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित

समारोह में महिला सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए युवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भामाशाह राजीव शर्मा के सहयोग से पांच महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। महापौर अनामिका शर्मा ने महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

अतिथियों का किया सम्मान

कार्यक्रम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेश मुदगल सहित युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रामानुजन शर्मा,
प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, अशोक शर्मा, पार्षद रश्मि शर्मा, उमा पंडित, ज्योति मिश्रा, अनु श्री सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सीताराम शर्मा एवं अशोक मिश्रा तथा ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों के अध्यक्षों, प्रबुद्धजनों, विद्वान पंडितों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किया गया।इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न, फूलमालाएं एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में समाज की एकता, युवा नेतृत्व, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में राजेश मिश्रा, आशीष जोशी, वैभव शर्मा, पल्लव शर्मा, एडवोकेट उमंग शर्मा, कार्तिक शर्मा, भोगेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, रघुनाथ गौड़, ज्ञान मिश्रा, सुनील जोशी, मोनू शर्मा, देवांश शर्मा, अभिषेक शर्मा, अंकित शर्मा, मोहित गौड़, जितेंद्र शर्मा, लोकेश कुंवरा, संदीप शर्मा, कमल जोशी, आनंद जोशी, एडवोकेट राजेश ओझा , गगन आत्रेय , महेश्वर झा, विकास शर्मा, धीरज अवस्थी, आर्यन ओझा, महावीर भारद्वाज सहित युवा प्रकोष्ठ के अनेक कार्यकर्ता एवं समाजबंधु मौजूद रहे।
समारोह ने सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक गौरव और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का सकारात्मक संदेश दिया । कार्यक्रम का संचालक विजय लक्ष्मी पारीक ने सभी का आभार व्यक्त किया उसके बाद सभी ने स्नेहभोज किया ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved