For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165687950
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित।  |  Ajmer Breaking News: आई एचटीएम विभाग (ब्लड बैंक), जलाने चिकित्सालय, द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस, One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives, थीम के मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: आज 01.10.2026 को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय वद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी - बिना OTP और लिंक के खाते से उड़ाए 3.99 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: कार डिलीवरी के नाम पर करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ओएसटी सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे हुई रिकॉर्ड  |  Ajmer Breaking News: सवाल हम चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं, जवाब देने भाजपा क्यों आ रही है? भाजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रवक्ता है या एजेंट? डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: नागौर दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ; बोले – पंचायती राज चुनावों में लहराएंगे कांग्रेस का परचम   |  Ajmer Breaking News: 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,​ 40 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल का हुनर, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर एवं पुलिस थाना आदर्शनगर की संयुक्त बडी कार्यवाही 24 पेटी से अधिक अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में संलिप्त 4 मुल्जिम गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित। 

Post Views 01

October 1, 2026

"स्वच्छता ही सेवा" अभियान में किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 01.10.2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

मंडल के विभिन्न विभागों के सहयोग और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पर्यावरण व गृह व्यवस्था) श्री मनोज मीणा के निर्देशन में मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा सहित मंडल के समस्त अधिकारियों एवं  लगभग 500 अधिकारियों/कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।श्रमदान हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में विभिन्न स्थान निर्धारित किए गए थे, जिनमें गार्डन एरिया, पार्किंग, अकाउंट्स सेक्शन और सर्कुलेटिंग एरिया, बास्केटबॉल एवं आसपास का क्षेत्र, कैंटीन क्षेत्र, हेरिटेज इंजिन एरिया एवं सर्कुलेटिंग एरिया, आरओ प्लांट क्षेत्र, कैंटीन क्षेत्र, डीआरएम कार्यालय भवन व टीआरडी बिल्डिंग सब-स्टेशन एरिया शामिल रहे।इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेलकर्मियों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सामूहिक सहभागिता एवं स्वच्छ कार्यस्थल की भावना को बढ़ावा दिया गया।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जूट बैग भी वितरित किए गए।  सम्पूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण” का संदेश दिया गया तथा स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।
इसके अतिरिक्त मंडल के ब्यावर, उदयपुर, फालना, भीलवाड़ा, डीजल शेड आबू रोड़, कोचिंग कॉम्प्लेक्स मदार, डूंगरपुर रेलवे कॉलोनी, टीआरडी कॉलोनी, मारवाड़ जंक्शन तथा आबू रोड रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों/रेलवे परिसरों में भी श्रमदान गतिविधियां आयोजित की गईं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved