For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165679080
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित।  |  Ajmer Breaking News: आई एचटीएम विभाग (ब्लड बैंक), जलाने चिकित्सालय, द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस, One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives, थीम के मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: आज 01.10.2026 को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय वद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी - बिना OTP और लिंक के खाते से उड़ाए 3.99 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: कार डिलीवरी के नाम पर करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ओएसटी सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे हुई रिकॉर्ड  |  Ajmer Breaking News: सवाल हम चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं, जवाब देने भाजपा क्यों आ रही है? भाजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रवक्ता है या एजेंट? डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: नागौर दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ; बोले – पंचायती राज चुनावों में लहराएंगे कांग्रेस का परचम   |  Ajmer Breaking News: 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,​ 40 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल का हुनर, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर एवं पुलिस थाना आदर्शनगर की संयुक्त बडी कार्यवाही 24 पेटी से अधिक अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में संलिप्त 4 मुल्जिम गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: जिला स्पेशल टीम अजमेर एवं पुलिस थाना आदर्शनगर की संयुक्त बडी कार्यवाही 24 पेटी से अधिक अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में संलिप्त 4 मुल्जिम गिरफ्तार

Post Views 01

October 1, 2026

अजमेर पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ व शराब तस्करी संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

जिला स्पेशल टीम अजमेर एवं पुलिस थाना आदर्शनगर की संयुक्त बडी कार्यवाही 24 पेटी से अधिक अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में संलिप्त 4 मुल्जिम गिरफ्तार कर बडी वारदात का जिला स्पेशल टीम व पुलिस थाना आदर्शनगर अजमेर द्वारा किया गया खुलासा अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में प्रयुक्त 3 वाहन एक बस एमपी 44 जेडई 0025 मय ईको वेन आरजे 02 सीई 6829 मय स्वीफ्ट कार 26 बीएच 4341 ई. को किया जप्त। अवैध अग्रेजी शराब की तस्करी अजमेर से अहमदाबाद गुजरात के लिए की जानी थी। जिला स्पेशल टीम, अजमेर के द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला अजमेर में लगातार हो रही अवैध नशीले पदार्थ व शराब तस्करी संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु मन् पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देशन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में श्री हिमांशु जागिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय अजमेर एवं श्री मनीष बड़गुर्जर, वृत्ताधिकारी दक्षिण अजमेर के निकटतम सुपरविजन एवं मार्गदर्शन में श्री ओमप्रकाश मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना आदर्शनगर व श्री शंकर सिंह रावत सउनि जिला स्पेशल टीम अजमेर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। घटना का विवरण :- दिनांक 30.09.2026 को जिला स्पेशल टीम प्रभारी श्री शंकर सिंह रावत व कानि. 783 मुकेश टांडी को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ईको वेन आरजे 02 सीई 6829 मय स्वीफ्ट कार 26 बीएच 4341 ई जो जवाजा, जिला ब्यावर से अवैध अग्रेजी शराब लेकर अजमेर आये है जिन वाहनों में 3 व्यक्ति सवार है जो बिशन रेस्टोरेन्ट एण्ड पार्कीग परबतपुरा पुलिस थाना आदर्शनगर के क्षेत्र में खड़ी एक बस एमपी 44 जेडई 0025 की डिग्गी में प्लास्टिक के कट्टे के कवर किये हुए कार्टूनों में अग्रेजी शराब के पव्वे भर रहे है। जिस पर तुरन्त दबिश दे तो माल व मुल्जिम पकड़ में आ सकते है। उक्त सूचना से मन पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। जिस पर जिला स्पेशल टीम व पुलिस थाना आदर्शनगर की टीमों का गठन किया गया। मुखवीर के बताये अनुसार जिला स्पेशल टीम व पुलिस थाना आदर्शनगर द्वारा मौके पर पहुंचे, तो 4 व्यक्ति जो ईको वेन आरजे 02 सीई 6829 मय स्वीफ्ट कार 26 बीएच 4341 ई से अवैध शराब की पेटियों उतार कर बस एमपी 44 जेडई 0025 की डिग्गी में बने बोक्सों में भर रहे थे। जिस पर नाम पता पूछा तों 1. सुरज शर्मा 2. योगेन्द्र पण्डित 3. अजय भाट्ट व 4. राहुल कुमार होना बताया। जिनसे ओर गहन पूछताछ की तो उक्त अवैध अग्रेजी शराब ब्यावर से खरीदकर अजमेर से ट्रेवल्स के माध्यम से गुजरात में सप्लाई (तस्करी) करना बताया। जिस पर मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही कर उक्त रिपोर्ट पर थाना आदर्शनगर पर प्रकरण संख्या 237/2026 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही :- दिनांक 30.09.2026 को जिला स्पेशल टीम प्रभारी श्री शंकर सिंह रावत व कानि. 783 मुकेश को जरिये मुखबिर सूचना मिली की 3 व्यक्ति जिला ब्यावर से अवैध अग्रेजी शराब लेकर अजमेर आये है जिस पर पुलिस थाना आदर्शनगर में प्रकरण संख्या 237/2026 धारा 19/54 राज. आबकारी अधिनियम दर्ज कर मुल्जिम 1. सुरज शर्मा 2. योगेन्द्र पण्डित 3. अजय भाट्ट व 4. राहुल कुमार को गिरफ्तार व प्रयुक्त 3 वाहन एक बस एमपी 44 जेडई 0025 मय ईको वेन आरजे 02 सीई 6829 मय स्वीफ्ट कार 26 बीएच 4341 ई. को किया जप्त किया गया। उक्त गिरोह लम्बे समय से सक्रिय था, जिस पर निगरानी जारी थी। अजमेर पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया जाता है कि अवैध नशीले पदार्थ व शराब तस्करी संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved