Post Views 01
October 1, 2026
आज दिनांक 01.10.2026 को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय वद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। वद्धजन विभाग (जिरियाट्रिक मेडिसिन) के आचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधीक दरिष्ठ जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। इस शिविर में मरीजों की करीब 150 से अधीक आवश्यक ऑचें भी करवाई गई। सभागार में एक प्रकोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी आध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ अनिल सामरिया ने कि तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद खरे चिकित्सालय अधीक्षक जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर रहें। इसमे वृद्धजन से संबंधीत विभिन्न प्रकार के दर्द निवारण के बारे में डॉ. दीपक गर्ग, वद्धावस्था पुनर्वास के बारे में डॉ. प्रीति सोनी एवं आहार के बारे में डॉ. दिव्या कर्णवत द्वारा व्याख्यान दिए गए। जिन्हें वृद्धजनों ने बहुत ही सराहा। इस अवसर पर स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु आवश्यक सुझाव पत्रक भी वितरित किए गए। सीनियर सिटीजन सोसाइटी, अजमेर ने इस चिकित्सा शिविर में सहयोग किया।