For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165678967
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित।  |  Ajmer Breaking News: आई एचटीएम विभाग (ब्लड बैंक), जलाने चिकित्सालय, द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस, One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives, थीम के मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: आज 01.10.2026 को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय वद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी - बिना OTP और लिंक के खाते से उड़ाए 3.99 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: कार डिलीवरी के नाम पर करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ओएसटी सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे हुई रिकॉर्ड  |  Ajmer Breaking News: सवाल हम चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं, जवाब देने भाजपा क्यों आ रही है? भाजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रवक्ता है या एजेंट? डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: नागौर दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ; बोले – पंचायती राज चुनावों में लहराएंगे कांग्रेस का परचम   |  Ajmer Breaking News: 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,​ 40 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल का हुनर, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर एवं पुलिस थाना आदर्शनगर की संयुक्त बडी कार्यवाही 24 पेटी से अधिक अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में संलिप्त 4 मुल्जिम गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,​ 40 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल का हुनर,

Post Views 01

October 1, 2026

राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिविल लाइन, अजमेर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया उद्घाटन 

70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,​ 40 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल का हुनर,

राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिविल लाइन, अजमेर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया उद्घाटन 
 
​​उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर की 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष आयु वर्ग) का भव्य शुभारंभ हो गया है। अगले 7 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 40 अलग-अलग विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना, अनुशासन तथा धैर्य के साथ खेलने की सीख दी।  
मीडिया से बातचीत करते मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि ​खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से इस 7 दिवसीय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 40 स्कूलों के सैकड़ों खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। ​समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को केवल खेल तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि उनके जीवन में अनुशासन, धैर्य और अच्छे संस्कारों का सिंचन भी करती हैं। ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुभारंभ अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज उच्च प्राथमिक विद्यालय की 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष स्तर) में 40 स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। यह 7 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता है। मैंने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे खेल की शपथ का पालन करें। यह आयोजन केवल खेल का नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और संस्कार सीखने का अवसर है। कुछ खिलाड़ी पदक जीतकर जाएंगे और बाकी लोग अनुभव लेकर जाएंगे। जिस प्रकार आज भारत एशियन गेम्स में आगे बढ़ रहा है, मुझे उम्मीद है कि ये खिलाड़ी भी राज्य स्तर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सफलता प्राप्त करेंगे।
​7 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट से कई प्रतिभावान खिलाड़ी उभरकर सामने आने की उम्मीद है, जो आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved