For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165682755
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित।  |  Ajmer Breaking News: आई एचटीएम विभाग (ब्लड बैंक), जलाने चिकित्सालय, द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस, One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives, थीम के मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: आज 01.10.2026 को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय वद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी - बिना OTP और लिंक के खाते से उड़ाए 3.99 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: कार डिलीवरी के नाम पर करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ओएसटी सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे हुई रिकॉर्ड  |  Ajmer Breaking News: सवाल हम चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं, जवाब देने भाजपा क्यों आ रही है? भाजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रवक्ता है या एजेंट? डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: नागौर दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ; बोले – पंचायती राज चुनावों में लहराएंगे कांग्रेस का परचम   |  Ajmer Breaking News: 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,​ 40 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल का हुनर, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर एवं पुलिस थाना आदर्शनगर की संयुक्त बडी कार्यवाही 24 पेटी से अधिक अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में संलिप्त 4 मुल्जिम गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ओएसटी सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे हुई रिकॉर्ड 

Post Views 01

October 1, 2026

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और चोरी गई बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ओएसटी सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे हुई रिकॉर्ड 

अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल परिसर स्थित ओएसटी सेंटर के बाहर से नर्सिंग स्टाफ की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित तरुण कुमार ने सदर कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद सामने आई सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
पीड़ित तरुण कुमार के अनुसार, वह 23 तारीख की शाम करीब 7:30 बजे ड्यूटी के लिए जेएलएन अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी CB Twister मोटरसाइकिल ओएसटी सेंटर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे ड्यूटी पूरी कर बाहर आए तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक पतला और लंबा युवक बाइक का लॉक तोड़ता दिखाई दे रहा है। बताया गया कि संदिग्ध ने पास खड़ी एक अन्य बाइक के लॉक के साथ भी छेड़छाड़ की। फुटेज में युवक बाइक लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और चोरी गई बाइक की तलाश शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved