For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: नागौर दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ; बोले – पंचायती राज चुनावों में लहराएंगे कांग्रेस का परचम  

Post Views 01

October 1, 2026

डोटासरा ने स्पष्ट किया कि विपक्ष में रहने के बावजूद शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक और उत्साहजनक है।

नागौर दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ; बोले – पंचायती राज चुनावों में लहराएंगे कांग्रेस का परचम  

गुरुवार को नागौर और डेगाना जाते समय रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने हालिया नगर निकाय चुनाव परिणामों पर संतोष व्यक्त किया और आगामी पंचायती राज चुनावों में पार्टी की जीत का दावा किया।  
​नागौर-डेगाना यात्रा के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को साफा और माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मीडिया से बातचीत की शुरुआत में पत्रकारों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं, जिस पर डोटासरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और एकजुटता पार्टी को और अधिक मजबूती देगी। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ​"हमारे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  और तमाम नेताओं ने जन्मदिन का मुझे आशीर्वाद दिया है। यह जो प्यार-मोहब्बत है, इसे हम सब साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे और पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराएंगे। नगर निकाय में पहली बार हम बराबरी के प्रतिशत पर आए हैं। आज तक के इतिहास में जब भी हम विपक्ष में रहे हैं, इन शहरों के अंदर हम इतने आगे नहीं रहे। यह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और ईमानदारी का नतीजा है।डोटासरा ने स्पष्ट किया कि विपक्ष में रहने के बावजूद शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक और उत्साहजनक है। कार्यकर्ताओं के इस मनोबल के सहारे कांग्रेस अब पंचायती राज चुनावों में पूरी ताकत से उतरने जा रही है।निकाय चुनावों के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस अब पंचायती राज चुनावों के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है।