Post Views 01
October 1, 2026
कार डिलीवरी के नाम पर करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
अजमेर में कार डिलीवरी के नाम पर करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में जयपुर निवासी टीकमचंद बोरा ने सदर कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सदर कोतवाली थाने के एएसआई हरिनारायण ने बताया की पीड़ित ने टोयोटा कंपनी की एक हाइब्रिड कार की डिलीवरी के लिए करीब 3 लाख रुपये जोधपुर निवासी व्यक्ति के बैंक खाते में जमा कराए थे। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति की ओर से तय समय पर कार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था। राशि का भुगतान करने के बाद भी कार की डिलीवरी नहीं की गई।इसके बाद परिवादी ने मामले को लेकर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस अब बैंक खाते में हुए लेन-देन, कार की बुकिंग, भुगतान से जुड़े दस्तावेज और आरोपी पक्ष से हुई बातचीत सहित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच थानाधिकारी द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही धोखाधड़ी से जुड़े तथ्यों और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट होगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved