For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160781538
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना रामगंज की संयुक्त कार्यवाही लाखों रूपये के साइबर फ्रॉड करने वाले साइबर ठगों पर कसा शिकंजा । |  Ajmer Breaking News: माकड़ वाली रोड निवासी जमालुदीन चीता के घर के पीछे खेत में काम कर रही महिला पर अजगर ने किया हमला समय रहते सचेत होने से टला बड़ा हादसा   |  Ajmer Breaking News: डॉक्टर दंपति से चेन स्नेचिंग का प्रयास, एक बदमाश को साहसी युवक ने दबोचा,सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुए कैद  |  Ajmer Breaking News: गंज थाने में वकील को बैठाए जाने और पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर वकीलों और पुलिस प्रशासन के बीच उपजा विवाद |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर ठाकुर भीष्ट और अजमेर जोन के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर आशीष चौहान ने मीडिया के साथ चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की |  Ajmer Breaking News: फायसागर रोड पर रिटायर्ड लाइब्रेरियन के सूने मकान में चोरी, 6-7 लाख के जेवरात व नकदी पार |  Ajmer Breaking News: जेएलएन ​अस्पताल के बाहर मदद का झांसा देकर एक महिला से ठगी करने और सोने के जेवर पार करने का मामला सामने आया है।  |  Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से पहले मार्केट में आए इको फ्रेंडली गणेश , मिट्टी की मूर्ति की ज्यादा डिमांड, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर निकाय चुनाव के बाद भाजपा की ‘बाड़ाबंदी’, 23 प्रत्याशी बस से प्रशिक्षण के लिए रवाना, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन के काम को लेकर रूपाहेली में भारी विवाद खड़ा हो गया है। | 

राजस्थान न्यूज़: सांभरलेक थानाधिकारी 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सड़क निर्माण ठेकेदार से मांगी थी रकम: एसीबी

Post Views 01

September 13, 2026

आरोप है कि थानाधिकारी ने निर्माण कार्य में किसी तरह की रोक-टोक नहीं होने देने के एवज में 50 हजार रुपए मांगे और रकम देने का दबाव बनाया।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर टीम ने रविवार दोपहर सांभरलेक थाने के थानाधिकारी और पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा को थाने में ही 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी के अनुसार, सड़क निर्माण का काम बिना रुकावट जारी रहने देने के बदले ठेकेदार से यह रकम मांगी गई थी। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एक ठेकेदार ने ब्यूरो मुख्यालय में शिकायत दी थी। ठेकेदार के अनुसार, उसे सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के वर्क ऑर्डर के तहत सांभर क्षेत्र में सड़क बनाने का काम मिला था। आरोप है कि थानाधिकारी ने निर्माण कार्य में किसी तरह की रोक-टोक नहीं होने देने के एवज में 50 हजार रुपए मांगे और रकम देने का दबाव बनाया।शिकायत के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। एसीबी का कहना है कि इस दौरान थानाधिकारी को 50 हजार रुपए लेते पकड़ा गया। टीम उनसे पूछताछ कर रही है और कार्यालय तथा घर की तलाशी ली जा रही है। तलाशी में क्या मिला, इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved