Post Views 01
September 12, 2026
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रिकॉर्ड मतदान पर जताई प्रसन्नता, राज्य निर्वाचन आयोग के प्रयासों की सराहना की
जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर राज्य निर्वाचन आयुक्त को बधाई दी। मुख्य सचिव ने नगरीय निकाय चुनावों में अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता और विश्वास को दर्शाती है। वी. श्रीनिवास ने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से किए गए प्रयासों और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कार्मिकों के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved