For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157343833
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: पहचान से अधिकार तक: RMKM ने घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते, टिकट कटने पर कई निर्दलीय मैदान में |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान,पढ़ेंगे लिखेंगे कब, नशे का त्याग करेंगे तब - चम्पालाल महाराज |  Ajmer Breaking News: रिश्तेदार ने ही उड़ाए 50 हजार रुपये, OTP हासिल कर दूसरे खाते में किये ट्रांसफर; आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दुकानदारों में रोष, थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। | 

राजस्थान न्यूज़: कोटा। वार्ड नंबर 49 में कांग्रेस द्वारा पार्षद प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।

Post Views 01

August 31, 2026

वार्ड 49 में कांग्रेस टिकट को लेकर बवाल, जिला अध्यक्ष का पुतला फूंका

वार्ड 49 में कांग्रेस टिकट को लेकर बवाल, जिला अध्यक्ष का पुतला फूंका

टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ खोला मोर्चा

कोटा। वार्ड नंबर 49 में कांग्रेस द्वारा पार्षद प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वार्ड से टिकट के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष राखी गौतम का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वार्ड 49 से पार्षद पद के लिए कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने विधिवत आवेदन किया था और लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। इसके बावजूद पार्टी ने कथित तौर पर भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर दिया, जिससे वार्ड के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

विरोध प्रदर्शन में संदीप सिंह गौड़ (पूर्व अध्यक्ष, युवा कांग्रेस कोटा दक्षिण), बृजराज सिंह (वार्ड अध्यक्ष), राजेश बोर्ड (कांग्रेस नेता), आरिफ अब्बाबंशी (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव) एवं मनीष कुमार मेरोठा (कांग्रेस एससी विभाग जिला महासचिव) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में पारदर्शिता और स्थानीय कार्यकर्ताओं के सम्मान की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन्होंने वर्षों तक पार्टी का झंडा उठाकर वार्ड में संगठन को मजबूत किया, उनकी अनदेखी कर बाहरी व्यक्ति को टिकट देना स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व द्वारा इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो वे वार्ड 49 में कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में अभियान चलाने और कांग्रेस प्रत्याशी को मतदान नहीं करने के लिए वार्डवासियों से अपील करने का निर्णय ले सकते हैं।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि वार्ड 49 के टिकट पर पुनर्विचार कर स्थानीय एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया जाए, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं में पैदा हुआ असंतोष समाप्त हो और संगठन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर सके।

टिकट वितरण को लेकर वार्ड 49 में शुरू हुआ यह विवाद अब कांग्रेस संगठन के लिए चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व इस विरोध को किस तरह संभालता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved