For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168440244
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

उदयपुर न्यूज़: निगम चुनाव : BJP की टिकट सूची फाइनल, 80 वार्डों पर मंथन पूरा

Post Views 711

August 27, 2026

जयपुर की मंजूरी का इंतजार

अनिल वनवानी/उदयपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। पार्टी ने उदयपुर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के लिए दावेदारों की फाइनल सूची तैयार कर ली है। बुधवार को भाजपा कार्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में पैनल के नामों पर लंबा मंथन किया गया। अब सूची को अंतिम मंजूरी के लिए जयपुर भेजा गया है।

प्रदेश स्तर से हरी झंडी मिलते ही अगले दो दिनों में भाजपा प्रत्याशियों की औपचारिक सूची जारी होने की संभावना है।


हर वार्ड में तीन दावेदारों का पैनल

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक वार्ड से तीन मजबूत दावेदारों का पैनल तैयार किया गया है। इनमें पहली, दूसरी और तीसरी प्राथमिकता तय की गई है। टिकट चयन में सामाजिक समीकरण, संगठन में सक्रियता, जनता के बीच पकड़ और आंतरिक सर्वे को प्रमुख आधार बनाया गया है।

इस बार दूसरे वार्ड के दावेदारों को ही टिकट देने का नियम पूरी तरह लागू नहीं किया जाएगा। पार्टी कई महत्वपूर्ण वार्डों में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को भी मैदान में उतारने की तैयारी में है।


इन बड़े नामों पर भी नजर

संभावित दावेदारों में प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, दिनेश भट्ट, नानलाल वया और अतुल चंडालिया जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद ब्राह्मण समाज से दिनेश भट्ट को महत्वपूर्ण दावेदार माना जा रहा है। उन्हें वार्ड नंबर 45, सवीना क्षेत्र से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है।


मौजूदा पार्षदों पर भी भरोसा

भाजपा कई मौजूदा पार्षदों और पुराने चेहरों को दोबारा मौका देने की तैयारी में है। वहीं तीन से चार मंडल अध्यक्षों और उनके परिवार के सदस्यों को भी टिकट दिए जाने की चर्चा है। महिला आरक्षित वार्डों में कुछ वरिष्ठ नेताओं की पत्नियों को भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के करीबी माने जाने वाले करीब आधा दर्जन नेताओं को भी टिकट मिलने की संभावना है।


विधायकों और संगठन की पसंद अहम

टिकट वितरण में शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा की पसंद और सिफारिशों को भी महत्व दिया गया है।

बैठक में संभाग प्रभारी पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, निकाय प्रभारी एवं पूर्व सांसद कनकमल कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा और उदयपुर लोकसभा के पूर्व सांसद अर्जुनलाल मीणा मौजूद रहे। अब सभी की नजर जयपुर से मिलने वाली अंतिम मंजूरी पर है। मंजूरी मिलते ही यह साफ हो जाएगा कि 80 वार्डों में भाजपा किसे अपना चुनावी चेहरा बनाती है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved