For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155976264
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

राजस्थान न्यूज़: नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियां तेज, टोंक में मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन, टीना डाबी ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

Post Views 21

August 25, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं।

टोंक। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर टोंक जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में एनआईसी कक्ष में मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।इस प्रक्रिया के दौरान नगर निकाय चुनाव के लिए नियुक्त मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी और तृतीय मतदान अधिकारी का रेंडमाइजेशन किया गया।जिला प्रशासन के अनुसार पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित नियमों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई।

टीना डाबी बोलीं- चुनावी कार्यों में लापरवाही नहीं हो

जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं।उन्होंने कहा कि नगर निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जा रही हैं।

मतदान दलों के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

प्रथम रेंडमाइजेशन को मतदान कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। इससे मतदान दलों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और आगामी चरणों में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी।प्रशासन ने बताया कि अगले चरणों में मतदान दलों के अंतिम निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

अधिकारी भी रहे मौजूद

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुशील कुमार अग्रवाल और डीएमओ नितेश कुमार जैन सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved