Post Views 01
August 24, 2026
ब्यूटी विद ब्रेन्स! 19 साल की लॉ स्टूडेंट कज़िया लिज़ मेजो बनीं 'मिस यूनिवर्स केरल 2026', नेशनल स्टेज पर करेंगी केरल का प्रतिनिधित्व
नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम: प्रतिभा, खूबसूरती और आत्मविश्वास का अनूठा संगम पेश करते हुए केरल की 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और मॉडल कज़िया लिज़ मेजो (Kaziah Liz Mejo) ने 'मिस यूनिवर्स केरल 2026' का ताज अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कज़िया अब राष्ट्रीय मंच पर आयोजित होने वाली 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' प्रतियोगिता में अपने राज्य केरल का प्रतिनिधित्व करेंगी।महज 19 साल की उम्र में कानून की पढ़ाई (Law Student) के साथ-साथ मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट में यह मुकाम हासिल कर कज़ियाह ने साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल केरल बल्कि देशभर के युवाओं में उत्साह है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved