For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155803608
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राजस्थान न्यूज़: प्रो. निष्ठा जसवाल को शेखावाटी यूनिवर्सिटी VC का अतिरिक्त कार्यभार, डॉ. अनिल राय ने छोड़ा पद

Post Views 61

August 24, 2026

प्रो. निष्ठा जसवाल के विश्वविद्यालय पहुंचने पर रजिस्ट्रार डॉ. श्वेता यादव ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से डॉ. अनिल राय से कार्यभार ग्रहण किया।

सीकर। पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार प्रो. निष्ठा जसवाल को सौंपा गया है। प्रो. जसवाल ने विश्वविद्यालय पहुंचकर निवर्तमान कुलपति डॉ. अनिल राय से कार्यभार ग्रहण कर लिया।डॉ. अनिल राय को उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया है। उनका शेखावाटी यूनिवर्सिटी में कार्यकाल 26 सितंबर को पूरा होना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

राज्यपाल ने मंजूर किया था इस्तीफा

डॉ. अनिल राय के इस्तीफे को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति पद की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से प्रो. निष्ठा जसवाल को दी गई।प्रो. जसवाल वर्तमान में जयपुर स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की कुलपति हैं। अब वे शेखावाटी यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।

विश्वविद्यालय पहुंचने पर हुआ स्वागत

प्रो. निष्ठा जसवाल के विश्वविद्यालय पहुंचने पर रजिस्ट्रार डॉ. श्वेता यादव ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से डॉ. अनिल राय से कार्यभार ग्रहण किया।इस अवसर पर एग्जाम कंट्रोलर प्रो. राजेंद्र सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार रामसिंह सरावग, असिस्टेंट सेक्रेटरी (संपदा) कन्हैया लाल जांगिड़, आईटी डिप्टी डायरेक्टर प्रियंका सुंडा और डॉ. बी.एस. राठौड़ सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दो विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी संभालेंगी

प्रो. निष्ठा जसवाल के पास फिलहाल डॉ. बी.आर. अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर का कुलपति पद है। शेखावाटी यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद वे दोनों संस्थानों की प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगी।अब विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति तक प्रशासनिक और शैक्षणिक कामकाज उनके निर्देशन में संचालित होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved