For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154198641
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद चंद्रशेखर बालोटिया के घर में चोरी की नीयत से चोर घुस गया। घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। |  Ajmer Breaking News: सावन मास में झरनेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। पुष्कर से सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए पवित्र जल लेकर अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: मुल्क में फैली नफरती सियासत के ख़ात्मे की मुराद लिए सैकड़ो किलोमीटर का सफर कर एक हिन्दू नौजवान अरबी लिबाज़ में अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचा। |  Ajmer Breaking News: हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्ला आलेही   के दरबार में  पंजाब भारतीय जनता पार्टी, श्री मुक्तसर साहिब, के बीजेपी लीडर कुलदीप सिंह भंगेवाला अपने साथियों सहित अजमेर पहुंचे.. |  Ajmer Breaking News:  80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: किसानों को ₹100 प्रति लीटर भाव देने का लक्ष्य, |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: पुलिस लाइन ग्राउंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त कलेक्टर वंदना खोरवाल ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया गया इसी कड़ी में  जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में नजर आया पुलिस महकमा | 

राजस्थान न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस पर बाड़मेर बॉर्डर में भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने पकड़ा

Post Views 01

August 16, 2026

केकेटी पोस्ट के पास तारबंदी पार करते दिखा 60 वर्षीय बाकू खान, शुरुआती पूछताछ के बाद बिजराड़ थाना पुलिस को सौंपा

केकेटी पोस्ट के पास तारबंदी पार करते दिखा 60 वर्षीय बाकू खान, शुरुआती पूछताछ के बाद बिजराड़ थाना पुलिस को सौंपा

बाड़मेर। स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क करने वाला मामला सामने आया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार सुबह गश्त के दौरान भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति सीमा पर लगी तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था। गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने पहले उसे रुकने की चेतावनी दी और इसके बाद उसे पकड़ लिया।

पाकिस्तान के मिठी जिले का रहने वाला है व्यक्ति

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के मिठी जिले के जहरिलों गांव निवासी 60 वर्षीय बाकू खान पुत्र इस्माइल खान के रूप में हुई है।बीएसएफ की ओर से शुरुआती पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद शनिवार शाम करीब छह बजे उसे बिजराड़ थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

केकेटी पोस्ट के पास पेट्रोलिंग के दौरान आया नजर

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। बीएसएफ की टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही थीं।इसी दौरान केकेटी पोस्ट के पास गश्त कर रहे जवानों ने एक व्यक्ति को तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र की ओर आते देखा। जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोककर हिरासत में ले लिया।

सीमा पार करने के कारणों की जांच

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाकिस्तानी नागरिक ने भारतीय सीमा में प्रवेश क्यों किया और सीमा पार करने का उसका उद्देश्य क्या था।उससे पूछताछ के जरिए यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि उसने तारबंदी किस स्थान से और किन परिस्थितियों में पार की। फिलहाल उसके भारत में प्रवेश के उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

स्वतंत्रता दिवस पर सीमा पर बढ़ाई गई थी चौकसी

राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही थीं। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के साथ सीमा की निगरानी भी मजबूत की गई थी। इसी बढ़ी हुई चौकसी के दौरान पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved