For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 153858896
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है |  Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत होली फैमिली अस्पताल के पास वाली गली उदयगंज में महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना, वारदात CCTV में हुई कैद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी ध्वाजारोहण  |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, शहरभर में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था  |  Ajmer Breaking News: माकड़वाली में पुलिस चौकी का लोकार्पण, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा—विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में छज्जा गिरा, डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर घायल ; एक दिन की पेन डाउन हड़ताल |  Ajmer Breaking News: पिलर से टकराई रोडवेज बस, 10 यात्रियों को मामूली चोटें, भारत पेट्रोल पंप एलिवेटेड रोड के नीचे हुआ हादसा, घायलों का जेएलएन अस्पताल में उपचार जारी |  Ajmer Breaking News: आर्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का 7वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया | 

राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त से दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में करेंगे ध्वजारोहण

Post Views 01

August 14, 2026

दौरे के दौरान वे मेघासर में मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे, विभिन्न संस्थानों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे

14 अगस्त को मेघासर में जनसभा, मेडिसिन विंग उद्घाटन और 600 ड्रोन का शो, 15 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में करेंगे ध्वजारोहण

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 और 15 अगस्त को दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे मेघासर में मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे, विभिन्न संस्थानों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 15 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनके आवागमन वाले मार्गों को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है और सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

शाम 4 बजे मेघासर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 अगस्त को करीब शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से अनूपगढ़ पहुंचेंगे और वहां से मेघासर जाएंगे। मेघासर में वे मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

5:30 बजे कृषि विश्वविद्यालय, 6 बजे मेडिसिन विंग का उद्घाटन

मुख्यमंत्री करीब शाम 5:30 बजे हेलीकॉप्टर से मेघासर से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का उद्घाटन करेंगे। यह विंग लंबे समय से उद्घाटन की प्रतीक्षा में थी।

600 ड्रोन से होगा भव्य शो

शाम 7 से 8 बजे तक मुख्यमंत्री वेटरनरी विश्वविद्यालय में आयोजित एट होम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान करीब 600 ड्रोन के साथ ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रात 8 बजे मुख्यमंत्री महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कृषि विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के ठहराव को देखते हुए गेस्ट हाउस और आसपास की व्यवस्थाओं को विशेष रूप से तैयार किया गया है।

15 अगस्त की शुरुआत ध्वजारोहण से

स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यमंत्री सुबह 8 बजे कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 बजे पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे।

9 बजे राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह में परेड सहित विभिन्न सांस्कृतिक और औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

11:30 बजे युवाओं से संवाद

राज्य स्तरीय समारोह के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे बीछवाल स्थित जल विज्ञान संस्थान पहुंचेंगे। यहां युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान भविष्य के भारत, युवाओं की भूमिका और उनकी सोच से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

दोपहर 1 बजे जयपुर रवाना

दौरे के अंतिम कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर करीब 1 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved