Post Views 71
July 13, 2026
अजमेर में बीती रात न्यू चौपाटी मार्ग पर दो बाइक्स की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत ,दो अन्य घायल उपचार जारी, पुलिस कर रही है मामले की जांच
अजमेर में बीती रात दो बाइक्स की आमने सामने हुई टक्कर में बीजेपी के पूर्व पार्षद के 24 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य दो युवक जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती है।
हादसा हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत रीजनल कॉलेज गेट के सामने न्यू चौपाटी मार्ग पर रविवार देर रात हुआ, जिसमें कुंदन नगर निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद अनिल मकवाना के बेटे 24 वर्षीय देवांश मकवाना की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोबाइल और आधार कार्ड से पहचान के बाद जेएलएन अस्पताल के गार्ड द्वारा पूर्व पार्षद को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक्स को जब्त कर लिया है। मृतक के भाई संस्कार मकवाना ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पूर्व पार्षद का बेटा देवांश होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वह रविवार रात बाइक लेकर घर से घूमने निकला था। न्यू चौपाटी मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर तत्काल घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद देवांश को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों घायलों का उपचार जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved