For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147582142
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में जाली नोटों का बड़ा खुलासा, 13.06 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, रेवेन्यू बोर्ड ने 552 तहसीलदारों के किए तबादले |  Ajmer Breaking News: चार गुना मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी, बालूपुरा रोड निवासी युवक से 68 हजार रुपए पार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्राण-प्रतिष्ठा, श्रद्धा और वैदिक मंत्रों से गूंजा मंदिर परिसर |  Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में बारिश की कामना, ग्रामीणों ने दुग्धाभिषेक कर इंद्र देव से की प्रार्थना |  Ajmer Breaking News: रविवार 12 जून 2026 को अजमेर में पहली बार झूम उठी श्री राधारमण लाल के नाम की गूंज और युवाओं को जीवन को जीने का मिला सशक्तिकरण  |  Ajmer Breaking News: गंज क्षेत्र स्थित किन्नरो का नोहरा प्रसिद्ध कुचीपला भैरव धाम मंदिर में रविवार को किन्नर समाज की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन |  Ajmer Breaking News: ईस्ट प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी नेवी कैडेट्स , एनसीसी आर्मी कैडेट्स और स्काउट ने तोपदड़ा अजमेर स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्थित तालाब के पास वृक्षारोपण किया |  Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने खतौली गांव में ₹7.90 करोड़ की लागत से निर्मित तीन प्रमुख सड़कों का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: चार गुना मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी, बालूपुरा रोड निवासी युवक से 68 हजार रुपए पार

Post Views 01

July 12, 2026

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया या टेलीग्राम पर चार गुना मुनाफा, जल्दी पैसा कमाने या निवेश के नाम पर आने वाले लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे ऑफर अक्सर साइबर ठगी का जाल होते हैं।

चार गुना मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी, बालूपुरा रोड निवासी युवक से 68 हजार रुपए पार

 ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। आदर्श नगर थाना क्षेत्र के बालूपुरा रोड निवासी युवक को साइबर ठगों ने टेलीग्राम चैनल पर भेजे गए लिंक के जरिए झांसे में लिया और निवेश पर चार गुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर करीब 68 हजार 248 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दी है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने 11 जून 2026 को एक टेलीग्राम चैनल पर निवेश से जुड़ा लिंक देखा था। लिंक में कम समय में चार गुना पैसा करने का दावा किया गया था। युवक ने लालच में आकर लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद उसकी व्हाट्सएप पर एक नंबर से चैट शुरू हुई। चैट के दौरान युवक को निवेश करने और भारी मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया गया।

ठगों के झांसे में आकर युवक ने अलग-अलग समय पर राशि जमा करवाई। इसके बाद उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह दिखाया गया कि उसका ट्रेड बढ़कर करीब 97 हजार रुपए हो गया है। जब पीड़ित ने राशि निकालने की बात कही, तो ठगों ने पहले कमीशन के नाम पर और रकम जमा करवाने को कहा। इसके बाद जीएसटी भुगतान के नाम पर भी राशि डलवाई गई।

पीड़ित ने बताया कि ठगों ने उसे भरोसा दिया कि चार दिन बाद पैसा वापस मिल जाएगा। युवक ने इंतजार किया, लेकिन तय समय के बाद जब उसने संपर्क किया तो संबंधित मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद साइबर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। हेड कांस्टेबल रामदयाल के अनुसार पीड़ित से कुल करीब 68 हजार 248 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। पुलिस व्हाट्सएप नंबर, टेलीग्राम लिंक, बैंक खातों और ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया या टेलीग्राम पर चार गुना मुनाफा, जल्दी पैसा कमाने या निवेश के नाम पर आने वाले लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे ऑफर अक्सर साइबर ठगी का जाल होते हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved