Post Views 01
July 12, 2026
रविवार 12 जून 2026 को अजमेर में पहली बार झूम उठी श्री राधारमण लाल के नाम की गूंज और युवाओं को जीवन को जीने का मिला सशक्तिकरण
श्रीमती रेणुका गोस्वामी जी ने दिया युवा को धर्म का पालन करते हुए जीवन को सवारने की अद्भुत प्रेरणा एवं प्रबोधन, उन्हें सुनने के लिए युवा भी आज के सोशल मीडिया जनित तनाव को छोड़ बड़ी संख्या में पधारे।
मैया द्वारा मन, विचार एवं आचरण को शुद्ध और सशक्त करने वाले सूत्र, स्तोत्र और सनातन शास्त्र का ज्ञान पाकर युवा को अनायास ही एक सुन्दर और विकसित भारत बनाने की अद्भुत प्रेरणा निमाई पाठशाला के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा निःशुल्क रूप से मिलती रही है, परंतु आज उनके आगमन और युवा संग संवाद से अजमेर के युवा को भी मिली एक अद्भुत अन्त:प्रेरणा और अविस्मरणीय मार्गदर्शन।
कार्यक्रम के शुरुआत में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सुश्री तेजस्विनी शर्मा जी के अद्भुत कीर्तन ने प्रदेश में श्री राधारमण जी के नाम की मनमोहक लहर सी उठाई, मानो श्री धाम वृंदावन अरावली की वादियों के बीच हम सभी प्रदेश वासियों को श्री हरिनाम का आस्वादन कराने स्वयं पधारे हो।
अजमेर ने इस सौभाग्य को पाकर प्रभु की अविस्मरणीय कृपा का अनुभव किया, इस भक्तिमई एवं प्रेरणा दायक उपहार के लिए प्रदेश सदा निमाई पाठशाला का आभारी रहेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved